फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: किकी डांस चैलेंज के चक्कर में दो युवा चढ़े पुलिस के हत्थे, एक है सॉफ्टवेर इंजीनियर

Thu, 30 Aug 2018 02:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर के राजोरी में बुधवार को दो युवक ‘किकी डांस चैलेंज’ की तरह की चलती गाड़ी में बजते अंग्रेजी गीत के साथ डांस कर रहे थे, जब पुलिस ने उनको मौके पर पहुंच कर हिरासत में ले लिया। हालांकि तब युवक वीडियो फेसबुक पर वायरल कर चुके थे। 

नौशेरा पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवकों ने चलती गाड़ी के साथ डांस करते हुए वीडियो बना रहे हैं। जब तक पुलिस पहुंची तब तक वीडियो फेसबुक पर डाला चुका था। वीडियो में एक युवक काले रंग की टीशर्ट और नीले रंग की पैंट पहना है। वह चलती गाड़ी में बजते गाने के साथ डांस कर रहा है। गाड़ी का एक गेट खुला हुआ है और वह गाड़ी के अंदर देख रहा है। 

ऐसा लगता है कि कोई गाड़ी में उसका वीडियो बना रहा है या गाड़ी में मोबाइल रखा गया है और युवक उसकी तरफ देखते हुए डांस करते हुए चलती गाड़ी के साथ चल रहा है। युवक पूरी मस्ती में डांस कर रहा है और गाड़ी के अंदर बैठा युवक ‘वेरी नाइस बेबी’ कह कर उसका उत्साह बढ़ा रहा है। ऐसे ही कई वीडियो अब तक कई युवकों के लिए जानलेवा साबित हो चुक हैं। रियासत में भी ‘किकी डांस चैलेंज’ सख्ती है, लेकिन युवा बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
यह युवा नौशेरा के राजल मार्ग पर पूरी मस्ती में डांस करते हुए गाड़ी के साथ चल रहे थे। जब कुछ राहगीरों की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुमाल सिंह और एसडीपीओ की देखरेख में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस के मुताबिक दोनों युवक कार (जेके 11बी 8255) का एक गेट खोलकर किकी डांस कर रहे थे, जिससे कोई हादसा भी हो सकता था। डांस करते हुए उन्होंने फेसबुक पर भी वीडियो डाला। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान चेतन वाली पुत्र मंजीत सिंह और विनीत वाली पुत्र विजय कुमार दोनों निवासी नौशेरा के नाम शामिल हैं। 

4 of 5
चेतन बाली - फोटो : फेसबुक
एसडीपीओ खालिक चौधरी ने बताया कि गाड़ी के साथ गाने की धुन पर डांस करना खतरनाक है। ऐसा मामला मिलने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसलिए युवा इससे बाज आएं। अभिभावकों को भी इस बारे में सजग होना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किकी चैलेंज
क्या है किकी डांस
कैनेडियन रैपर ड्रैक ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसका प्रेम पर गाया गीत युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो जाएगा। यह गीत अब तक पश्चिमी देशों समेत कई अन्य मुल्कों में भी युवकों के लिए जानलेवा साबित हो चुका है। ड्रैक के गीत ‘किकी डू यू लव मी’ को सोशल मीडिया पर ‘किकी डांस चैलेंज’ का नाम दे दिया गया। इस चैलेंज में गाड़ी को चलता छोड़कर उसका चालक उसके साथ-साथ गीत पर मस्ती में डांस करते हुए चलता है। कई बार इसके चलते हादसे भी हो चुके हैं। यही वजह कि कई पश्चिमी मुल्कों के अलावा हमारे यहां भी उस पर बैन है। इसके बावजूद युवा बाज नहीं आ रहे हैं। पश्चिमी देशों से होते हुए इस डांस चैलेंज ने सबसे पहले हमारे मुल्क के महानगरों के युवकों को अपना दीवाना बनाया। अब यह जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले की नौशेरा तहसील तक पहुंच गया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें