कोरोना के खिलाफ जंग पर जम्मू की दो बेटियों का बनाया प्रेरक वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जम्मू शहर में प्रेजेंटेशन कान्वेंट स्कूल की छात्रा दोनों बहनों साहिबा और साइशा गुप्ता के वीडियो को शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा - साइबा और साइशा जैसे युवाओं पर गर्व है। यह दोनों कोरोना को हराने के लिए लोगाें को जागरूक कर रही हैं। यह वीडियो देखें।