जम्मू संभाग में रियासी कस्बा निवासी 74 वर्षीय योगराज मैंगी ने सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी जिंदगी जनसेवा में समर्पित कर दी है। देश-दुनिया को तबाह कर रही महामारी के दौर में कोराना योद्धा की तरह हर जरूरतमंद को स्वयं मास्क बनाकर बांट रहे हैं, ताकि संक्रमण से बचा जा सके और सब सुरक्षित रहें।