फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: देखिए जवानों के साथ पीएम मोदी की दिवाली, जम्मू-कश्मीर रवाना होने से पहले सबको ऐसे चौंकाया

Fri, 05 Nov 2021 12:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशेरा पहुंचे प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को जम्मू संभाग के नौशेरा पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने जवानों को अपना परिवार बताया। पीएम ने कहा कि लोग दिवाली पर्व अपने परिवार के साथ मनाते हैं। जवान ही मेरा परिवार हैं, इसलिए मैं अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने आया हूं। आपके सामर्थ्य से देश में शांति और सुरक्षा है। आपके पराक्रम की वजह से हमारे पर्वों में चार चांद लग जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां(नौशेरा) की मिट्टी का स्पर्श करते एक अलग ही भाव मेरे मन में आया। यहां का इतिहास भारत की शौर्यगाथा बताता है। यहां का वर्तमान वीरता का सबूत है। नौशेरा ने हर युद्ध का, हर षड्यंत्र का माकूल जवाब दिया है। आजादी के बाद दुश्मनों ने इस पर कब्जा जमाने की कोशिश की। मुझे खुशी है कि नौशेरा के जांबाजों के शौर्य के चलते सभी साजिशें धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन

2 of 10
जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशेरा पहुंचे प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना की ताकत दुश्मन को पता है। मैं देश की रक्षा करने वाले जवानों को प्रणाम करता हूं। 
विज्ञापन

3 of 10
जवानों को मिठाई खिलाते पीएम मोदी - फोटो : भारतीय सेना
सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई, वह हर देशवासी को गौरव से भर देता है। मैंने उस दिन तय किया था कि सभी जवान सूर्यास्त से पहले लौट आएं। मैं उस दिन फोन पर ही लगा था। यहां अशांति फैलाने के कई प्रयास होते हैं और हो रहे हैं, लेकिन हर बार आतंकवाद को मुहंतोड़ जवाब मिलता है।

4 of 10
जवानों को मिठाई खिलाते पीएम मोदी - फोटो : भारतीय सेना
मैं मानता हूं कि यह अपने आप में बड़ी प्रेरणा है। पांडवों ने अज्ञातवास के समय अपना कुछ समय इसी क्षेत्र में व्यतीत किया था। मैं यहां आकर अपने आप को आपकी ऊर्जा से जुड़ा महसूस कर रहा हूं। 
विज्ञापन

5 of 10
जवानों को मिठाई खिलाते पीएम मोदी - फोटो : भारतीय सेना
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस आजादी के अमृत काल में हमारे सामने नए संकल्प और लक्ष्य हैं। आज का भारत अपनी शक्तियों और संसाधनों को लेकर मजबूत है।
 
विज्ञापन

6 of 10
जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशेरा पहुंचे प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
कहा कि पहले ऐसा सोचा जाता था कि हमे सुरक्षा के लिए सब कुछ विदेश से ही लेना है। नतीजा ये होता था कि जरूरत के समय हथियार आपा-धापी में खरीदे जाते थे। हमने इस परिपाटी को बदला।
विज्ञापन

7 of 10
जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशेरा पहुंचे प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
अब हम देश के भीतर ही हथियार बनाएंगे और खरीदेंगे। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम जुटे हुए हैं। आज हमारे देश में अर्जुन टैंक बन रहे हैं। 

8 of 10
जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशेरा पहुंचे प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
पीएम ने कहा कि सैन्य शक्ति को बढ़ाने के लिए हमने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज लद्दाख से लेकर जैसलमेर तक जहां सामान्य कनेक्टिविटी नहीं होती थी वहां अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।

9 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला - फोटो : ANI
किसी भी दौरे के समय प्रधानमंत्री अपने किसी न किसी फैसले से लोगों को चौंका देते हैं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को भी हुआ। आज सुबह जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा के लिए रवाना हुए तो दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा के बेहद कम इंतजाम किए गए थे और इस दौरान ट्रैफिक भी नहीं रोका गया। 
विज्ञापन

10 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला - फोटो : ANI
पीएम मोदी का काफिला ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए आगे बढ़ रहा था। पीएम मोदी के काफिले की वजह से लोगों को दिक्कत न हो इस बात का ख्याल रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें