फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो में देखें पहलगाम आतंकी हमला: हरी घास पर पड़े थे खून से सने शव, चहुंओर आंसू-चीत्कार... आंखें हो जाएंगी नम

Wed, 23 Apr 2025 12:06 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बताया जा रहा है पहलगाम से 10 किलोमीटर दूर बायसरन घाटी में दोपहर को दहशत फैल गई। हरे-भरे घास के मैदान गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठे। घास के मैदानों की साइट पर बनी चाय की दुकानों के पीछे से अचानक आए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
1 of 9
पहलगाम में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने अंधाधुंध गोली बारी की और 26 लोगों की जान ले ली। पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है। यहां देखें इस आतंकी हमले से जुड़ी कुछ दिल को दहला देने वाली तस्वीरें-

 
विज्ञापन

2 of 9
pahalgam terror attack - फोटो : ANI/PTI

आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की

बताया जा रहा है पहलगाम से 10 किलोमीटर दूर बायसरन घाटी में दोपहर को दहशत फैल गई। हरे-भरे घास के मैदान गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठे। घास के मैदानों की साइट पर बनी चाय की दुकानों के पीछे से अचानक आए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के कुछ वीडियो सामने आए हैं। चार लोग जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक बच्चा भी है, जबकि कुर्सी पर बैठा एक व्यक्ति खून से लथपथ है। वीडियो में दो महिलाएं मदद की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। एक स्थानीय उन्हें दिलासा दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
pahalgam terror attack - फोटो : ANI/PTI

आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू

हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पहलगाम में आतंकी हमले से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ऊंचाई वाला इलाका होने के कारण घायलों को घोड़े वालों की मदद से सड़क तक लाया गया, जहां से उन्हें नाै एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है।

4 of 9
pahalgam terror attack - फोटो : ANI/PTI

अमरनाथ यात्री निवास से महज 15 किमी दूर वारदात

आतंकियों ने ये वारदात अमरनाथ यात्री निवास नुनवान बेस कैंप से महज 15 किमी. दूर इस वारदात को अंजाम दिया है। यह यात्रा के पारंपरिक मार्ग का हिस्सा है। 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। माना जा रहा है कि इससे पहले ही पर्यटकों और तीर्थयात्रियों में दहशत फैलाने के लिए यह वारदात अंजाम दिया है।
 

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: आतंकी संगठन TRF ने हमले की ली जिम्मेदारी! शेख सज्जाद गुल है इसका आका, जानें सबकुछ

विज्ञापन

5 of 9
pahalgam terror attack - फोटो : ANI/PTI

पीएम मोदी ने की गृह मंत्री से बात, अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उनसे स्थिति से निपटने के लिए सभी उचित कदम उठाने को कहा। पीएम मोदी से बातचीत के बाद अमित शाह दिल्ली से पहलगाम के लिए रवाना हो चुके हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
पहलगाम हमले की कहानी चश्मदीदों की जुबानी - फोटो : ANI/PTI

घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा: एलजी

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा, मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को पहलगाम में भर्ती लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है। एक घायल पर्यटक को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन

7 of 9
पहलगाम में आतंकी हमला - फोटो : पीटीआई

हमले के अपराधी-जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र : उमर

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकी वारदात पर गुस्सा जताते हुए अपने पोस्ट में लिखा- मैं अविश्वसनीय रूप से स्तब्ध हूं। हमारे आगंतुकों पर यह हमला एक घृणित कार्य है। इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र हैं। निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मैंने अपनी सहयोगी और स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू से बात की है और वह घायलों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए अस्पताल चली गई हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं बड़ा है।

8 of 9
Kashmir Terror Attack - फोटो : संवाद

प्रियंका गांधी बोलीं- बहुत दुख की बात है

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करती हूं, मुझे लगता है कि सरकार को बहुत कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए। बहुत दुख की बात है और यह बहुत गलत है।"
विज्ञापन

9 of 9
Kashmir Terror Attack - फोटो : संवाद

कल रियासी पूरी तरह से बंद

कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की हुई लक्षित हत्या के विरोध में मंगलवार शाम को हिंदू संगठनों ने रोष रैली निकाली। कल बुधवार 23 अप्रैल को रियासी पूरी तरह से बंद रखने और चक्का जाम करने की घोषणा हुई है।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- दहशत की कहानी पीड़ित की जुबानी: 'आतंकी ने पिता से इस्लामिक आयत पढ़ने को कहा... नहीं सुना पाए तो मारी गोलियां'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें