पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है । रविवार को नौशेरा में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है । पाकिस्तान की ओर से सीमा पर स्नाइपर शूटर की तैनाती हुई है । पाकिस्तान की ओर से स्नाइपरों की तैनाती और सरहद पर नापाक हरकतों के मद्देनजर भारतीय सेना ने भी सरहद के इलाकों में जांबाज स्नाइपरों की तैनाती की है । सरहद पर तैनात इन सभी जवानों को पाकिस्तान की ओर से किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की खुली छूट दी गई है । तस्वारों में देखिए सेना के जांबाज स्नाइपरों की चौकसी :
विज्ञापन
2 of 8
Indian Army
- फोटो : File Photo
भारतीय सेना की ओर से सरहद पर अचूक निशाने में माहिर कई जांबाज स्नाइपरों की तैनाती की गई है ।
विज्ञापन
3 of 8
Indian Army
- फोटो : File Photo
सेना के इन सभी जवानों को पाकिस्तान की ओर से सीमा पर किसी भी प्रकार की हरकत होने पर पूरी सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं ।
4 of 8
Indian Army
- फोटो : File Photo
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से सरहद पर सेना के जवान लगातार चौकसी बरत रहे है और पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर के उल्लंघन का सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है ।
विज्ञापन
5 of 8
Indian Army
- फोटो : File Photo
सेना के जवानों को पाक की ओर से घुसपैठ की आशंकाओं का एलर्ट जारी किया गया है । साथ ही सरहद पर पूरी चौकसी रखने के निर्देश भी जारी किये गए हैं ।
विज्ञापन
6 of 8
Indian Army
- फोटो : File Photo
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से 25 बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है ।
विज्ञापन
7 of 8
Indian Army
- फोटो : File Photo
पाकिस्तान की ओर से सीमांत क्षेत्रों में मोर्टार भी दागे गए हैं जिसके बाद से सेना के जवानों ने अब इस नापाक साजिश का जवाब देने की तैयारियां पूरी कर ली है ।