फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती भी कायल है कश्मीर की इस बहार की, इन्होंने कहा- पैरों तले पत्ते आए तो दिल धड़क उठा

Tue, 19 Nov 2019 06:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में आजकल मौसम एक अलग ही अंदाज में देश-दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चारों और लाल सुर्ख रंग के चिनार के पत्ते एक अलग ही फिजा का एहसास दिला रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
पतझड़ का यह मौसम न सिर्फ कश्मीर की सुंदरता में रंग बिखेर रहा है, बल्कि यहां आए पर्यटकों का मन भी मोह ले रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर अपनी सुंदरता और बदलते मौसम के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है और हर मौसम में इसका एक अलग ही मजा है।

 

4 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
यही कारण है कि देश-विदेश से पर्यटक कश्मीर घूमने आते हैं और यहां के सुंदर नजारे देश-विदेश से आए पर्यटकों को लुभाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
आजकल की बात करें तो चारों ओर एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
पतझड़ कश्मीर को एक अनोखे अंदाज में पेश करता दिख है।

 
विज्ञापन

7 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
रौंगटे खडे़ करने वाली ठंड और नजारों में बिखरे चिनार के सुर्ख पत्तों की लाली सांसों को थमा देती है, जिसे अनुभव करने के लिए आजकल देश-विदेश से पर्यटक कश्मीर घूमने आ रहे हैं।

 

8 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर का निशात मुगल बाग हो, शालीमार मुगल बाग हो या फिर चिनार बाग, हर जगह चिनार के ये पेड़ आजकल एक अनोखा ही नजारा पेश कर रहे हैं।

 

9 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
एक पर्यटक का कहना था कि उन्होंने पहली बार ऐसा नजारा देखा है और इसे देखकर एक अलग ही अनुभव उन्हें हुआ, जो वह कभी नहीं भूल पाएंगे।

 

10 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
उनका कहना था कि जब चिनार के पेड़ों के पत्ते जमीन पर बिखर जाते हैं, तो ऐसा अनुभव होता है कि जैसे लाल कालीन बिछा हुआ है।

 

11 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
वहीं एक और पर्यटक साक्षी ने बताया कि पैरों के नीचे सूखे लाल पत्ते आ जाएं तो हलकी आवाज दिल की धड़कन को तेज कर देती है।

12 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
 उन्होंने कहा कि इस अद्भुत एहसास का आनंद उठाकर हर कोई बस यह कहने पर मजबूर हो जाता है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो बस यहीं पर है।




 

13 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि चिनार के यह पत्ते अक्तूबर के महीने से ही धीरे-धीरे लाल होना शुरू हो जाते हैं।
 

14 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
जैसे ही यह लाल पत्ते जमीन पर गिरना शुरू हो जाते हैं तो इसी के साथ कश्मीर में भी ठंड का आगमन भी शुरू हो जाता है।
 
विज्ञापन

15 of 15
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में पतझड़ के इस मौसम का इंतजार न सिर्फ यहां आने वाले पर्यटक बेसब्री से करते हैं, बल्कि यहां के लोगों को भी चिनार के पेड़ों से गिरने वाले इन लाल पत्तों का बेसब्री से इंतजार होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें