फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फिर पड़ सकती है मौसम की मार, 21-22 नवंबर को भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Tue, 19 Nov 2019 05:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-श्रीनगर के 300 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर बर्फबारी की मार पड़ सकती है। मौसम विभाग श्रीनगर ने 21-22 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहेगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
खराब मौसम होने की सूरत में हाईवे पर रामबन और बनिहाल के बीच का हिस्सा प्रभावित हो सकता है। इस हिस्से में विभिन्न स्थानों पर नियमित भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरना चुनौती बना हुआ है। इस बीच राजोरी और पुंछ जिला को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड सोमवार 13वें दिन भी बंद रहा। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम रहा।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
मौसम साफ होने से घाटी के तापमान में सुधार आया है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 1-4 डिग्री नीचे चल रहा है। जम्मू में सोमवार को मौसम साफ रहा। इससे बाजारों में खरीदारों की चहल पहल रही।

 

4 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री गिरकर 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 82 रहने से उमस बरकरार है। संभाग के पर्वतीय इलाकों में मौसम ठंडा बना हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन यहां भी दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 86 रहने से उमस से निजात नहीं मिल पाई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें