कश्मीर में एक बार फिर से मौसम ने जब करवट ली तो पूरी घाटी गुलजार हो गई। बर्फबारी के बीच जो नजारे निकल के सामने आए उसकी तस्वीर देख के हर कोई धोखा खा गया और इन तस्वीरों को स्विट्जरलैंड समझ बैठा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बर्फबारी
- फोटो : BASIT ZARGAR
चारों तरफ बर्फ से लदे पहाड़ों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। हालांकि इस बर्फबारी में स्थानीय लोगों को थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
बर्फबारी
- फोटो : BASIT ZARGAR
बारिश और बर्फबारी का सिलसिला सोमवार देर रात करीब चौबीस घंटे तक जारी रहा। जब सूर्य देवता निकले और धीरे-धीरे धूप तेज हुई तो बर्फ से लदे पहाड़ चांदी की तरह चमकने लगे।
4 of 5
बर्फबारी
- फोटो : BASIT ZARGAR
बर्फबारी के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद बहुत ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। बर्फबारी के कारण स्थानीय लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।