तीन महीने के बाद एक बार फिर इंटरनेशनल बॉर्डर पर रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है। लोग कितने दुखी हैं, इसका अंदाजा महज इसी से लगाया जा सकता है कि एक घायल महिला ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही तो चैन की नींद आने लगी थी, लेकिन फिर नींद हराम हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
CEASEFIRE
- फोटो : amar ujala
तीन महीने पहले ही बॉर्डर के अरनिया गांव में जोरदार गोलाबारी हुई थी। गोलाबारी की वजह से लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा था। अब फिर से बॉर्डर पर इसी तरह का माहौल है।
विज्ञापन
3 of 5
CEASEFIRE
- फोटो : Amar ujala
वहीं गांव विधिपुर के कमलदीप का मकान क्षतिग्रस्त हो गया और रमेश लाल की कार के शीशे टूट गए। गांव कपूरपुर में र्साईंदास के घर के आंगन में मोर्टार का शैल गिरने से घर की खिड़कियां व दरवाजे टूट गए। सीमांत गांव घराना व घरानी, सुचेतगढ़, नई बस्ती गुलाबगढ़ में भी गोले गिरने से लोगों में दहशत है।
4 of 5
CEASEFIRE
- फोटो : Amar ujala
वहीं गांव विधिपुर के रहने वाले देस राज का कहना है कि बीती रात उन्होंने जागकर निकाली। सारा परिवार डर के मारे बाहर तक नहीं निकला। आखिर कब तक वह लोग इस तरह डर डर के रहेंगे।
आरएसपुरा सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों पर की गई गोलाबारी के बाद हीरानगर सेक्टर में भी प्रशासन ने लोगों को सर्तक रहने की हिदायत दे दी है। इसके साथ ही लोगों ने पाक की गोलाबारी से बचने के लिए बंकरों में शरण लेली है।