फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: रेलवे स्टेशन पर पानी के पाइपों में बहने लगा पेट्रोल

विज्ञापन
1 of 5
पानी के साथ पेट्रोलियम पदार्थ का बहाव होने से रविवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर मुसाफिर सकते में आ गए। हर किसी को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। प्लेटफार्म नंबर एक और दो के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी के पाइपों से इतना तेल आने लगा कि स्टेशन के आसपास रहने वाले बच्चे बोतलें लेकर तेल भरने पहुंच गए। कुछ सीधे पाइप से तेल भरने लगे तो कुछ नालियों में बहते तेल पर टूट पडे़।
Trending Videos
विज्ञापन

जम्मू: रेलवे स्टेशन पर पानी के पाइपों में बहने लगा पेट्रोल

2 of 5
दरअसल, दोपहर करीब 12 बजे जब बोगियों की टंकियों में पानी भरने के लिए पाइपों में पानी की सप्लाई शुरू की गई तो इसके साथ काफी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ भी आने लगा। बोगियों में पानी भरने वाले कर्मचारी भी पाइप को मौके पर छोड़ कर निकल लिए। कुछ ही देर में प्लेटफार्म नंबर एक और दो के बीच ट्रैक के किनारे नालियों में तेल बहने लगा।
विज्ञापन

जम्मू: रेलवे स्टेशन पर पानी के पाइपों में बहने लगा पेट्रोल

3 of 5
इसके चलते पूरे रेलवे स्टेशन में बदबू फैल गई। रेलवे स्टेशन पर नालियों में तेल बहने की खबर जब नजदीक की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को पता चली तो वह बोतलें लेकर तेल भरने के लिए मौके पर पहुंच गए। इसके बारे में जब जीआरपी के जवानों को पता चला तो बच्चों को तुरंत हटाया गया और पानी की सप्लाई को बंद किया गया।

जम्मू: रेलवे स्टेशन पर पानी के पाइपों में बहने लगा पेट्रोल

4 of 5
मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार तेल निकलने का मामला सामने आया था। स्टेशन मैनेजर सहित सभी अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कुछ किया नहीं किया गया। इस बार फिर से यही मामला सामने आया। रेलवे स्टेशन पर तेल के रिसाव की इस घटना को मुसाफिरों ने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू: रेलवे स्टेशन पर पानी के पाइपों में बहने लगा पेट्रोल

5 of 5
तेल के रिसाव के दौरान अगर आग की एक चिंगारी भी गिर जाती तो पूरा स्टेशन आग का गोला बन सकता था। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन भी इसकी चपेट में आ सकती थी। यात्रियों का कहना था कि इस तरह की लापरवाही से स्टेशन पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। रेलवे को इसको लेकर तुरंत जरूरी कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें