मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के पुराने शहर के कुछ इलाकों के साथ ही बटमालू, नौगाम, मोछुआ आदि इलाकों से पत्थरबाजी की खबर है। पथराव कर रहे लोगों को सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के अनेक हिस्सों और श्रीनगर के अधिकतर हिस्सों में प्रतिबंधों में ढील दी गई है।