पीएसी की बैठक में मौजूद महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला
पीडीपी नेता ने कहा कि राज्य के दर्जे की बात है तो उसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री ने कहा कि राज्य का दर्जा मिलेगा और ये बात तो बिल में है। लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे जो अधिकार हैं, जो हमें संविधान द्वारा मिले थे, जिनसे जम्मू-कश्मीर की एक विशिष्ठ पहचान थी, उन्हें वापस प्राप्त किया जाए। उन अधिकारों के लिए पार्टी अपनी मुहिम जारी रखेगी। डीडीसी चुनावों में हमने हिस्सा लिया आगे भी चुनावों में हिस्सा लेंगे। जम्मू-कश्मीर की पहचान के लिए प्रदेश के सभी सियासी दलों को एक होकर अपनी बात रखनी चाहिए।