जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से आए 190 जवान शनिवार को भारतीय सेना का हिस्सा बने। देशप्रेम का जज्बा लिए इन जवानों ने देश की सेवा करने की शपथ ली। सेना के अनुसार सेना में लगातार जम्मू कश्मीर के युवाओं की भर्ती बाकी युवाओं के लिए प्रेरणा देने का काम कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
srinagar
- फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर में स्थित जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंट्री (जेएकेएलआई) के बाना सिंह परेड ग्राउंड में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान 190 जवान भारतीय सेना का हिस्सा बने।
विज्ञापन
3 of 5
srinagar
- फोटो : Amar Ujala
राज्य के विभिन हिस्सों से संबंध रखने वाले इन युवाओं द्वारा जेएकेएलआई रेजीमेंटल सेंटर में 11 महीने की कड़ी ट्रेनिंग प्राप्त की और एक रंगरूट से वीर जवान में परिवर्तित होकर सेना की जेएकेएलआई में शामिल हुए।
4 of 5
srinagar
- फोटो : Amar Ujala
सेना की जेएकेएलआई में शामिल हुए यह जवान राज्य के विभिन्न हिस्सों से संबंध रखते हैं और देशप्रेम के चलते वह भारतीय सेना का हिस्सा बने हैं। पासिंग आउट परेड की सलामी सेना मुख्यालय में डीजी ऑपरेशनल लाजिस्टिक एंड स्ट्रेटजिक मूवमेंट के पद पर नियुक्त लेफ्टिनेंट जनरल राकेश शर्मा ने ली।