फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटे ट्रक में फंसी रही जिंदगी, लोगों की मदद से ऐसे बची जान, तस्वीरें

Sat, 26 Nov 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
jammu accident - फोटो : Amar Ujala
ट्रकों में लगी आगे निकलने की होड़ एक चालक की जान पर बन आई। करीब डेढ़ घंटे तक बीच चौक पर पलटे ट्रक  में चालक की जिंदगी ट्रक के बीच फंसी रही। पुलिस की क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन

2 of 8
jammu accident - फोटो : Amar Ujala
चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के अंबफला चौक पर यह घटना वीरवार रात को हुई। 
विज्ञापन

3 of 8
jammu accident - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर से आ रहे दो ट्रक अंबफला चौक पर पहुंचे। तभी एक ट्रक ने दूसरे को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रक बीच चौक पर पलट गया। दूसरा ट्रक डिवाइडर के ऊपर चढ़कर खंभों से जा टकराया। पलटने वाले ट्रक में गत्ता भरा हुआ था। 

4 of 8
jammu accident - फोटो : Amar Ujala
हादसा होते ही ट्रक का चालक अमरजीत सिंह बीच में फंस गया। उसका एक पैर नीचे आ गया, क्योंकि ट्रक में भार था तो वह बाहर नहीं निकल पाया। इतने में दूसरे ट्रक का चालक वहां से फरार हो गया। हादसा होने के बाद कई लोग जमा हो गए। 
विज्ञापन

5 of 8
jammu accident - फोटो : Amar Ujala
चालक को ट्रक से बाहर निकालने की कोशिश शुरू हो गई, लेकिन बुरी तरह से नीचे फंसे होने के कारण चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका। करीब दो सौ लोगों ने जोर लगाकर ट्रक को उठाने के कई बार प्रयास किए, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो पाए। 
विज्ञापन

6 of 8
jammu accident - फोटो : Amar Ujala
करीब एक घंटे के बाद क्रेन आई और ट्रक को उठाया गया। तब जाकर चालक को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत जीएमसी में ले जाया गया। चालक शहर के गोल गुजराल इलाके का रहने वाला है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
jammu accident - फोटो : Amar Ujala
चालक  को निकालने में देरी होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि शहर के बीचोंबीच ट्रक पलटा हुआ है। एक इंसान मौत के मुंह में फंसा हुआ है। 
विज्ञापन

8 of 8
jammu accident - फोटो : Amar Ujala
इसके बावजूद क्रेन आने में घंटों लगा दिए गए। घटना की जानकारी पाकर एसपी ट्रैफिक, एसडीपीओ, एसएचओ और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे गए। पुलिस अधिकारियों को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें