फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में कश्मीरी यात्रियों के पाकिस्तान जिंदाबाद की नारेबाजी को लेकर बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र

Tue, 12 Feb 2019 03:44 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में साइंस कॉलेज के पास बने औकाफ इस्लामिया के ब्वायज हॉस्टल में रुके कश्मीरी लोगों द्वारा सोमवार को देशविरोधी नारेबाजी करने के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। शहर के विभिन्न हिस्सों में जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर तवी ब्रिज पर जाम लगा दिया। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इससे विक्रम चौक, ज्यूल चौक आदि इलाकों में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। छात्रों को सड़क से हटाने के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
 
विज्ञापन

2 of 6
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
छात्रों की मांग है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।  इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।



 
विज्ञापन

3 of 6
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
साइंस कॉलेज के बाहर सोमवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कुछ कश्मीरी यात्रियों ने कथित रूप से देश विरोधी नारे लगाए। उनका आरोप था कि स्थानीय प्रशासन उन्हे संकट की घड़ी में मदद करने में विफल रहा है। पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी के बाद स्थानीय छात्र भड़क गए थे। इसके बाद पुलिस ने वहां फंसे कश्मीरियों को बमुश्किल निकाला था।

4 of 6
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
कक्षाओं का बहिष्कार
जम्मू के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने मंगलवार को अपनी कक्षाओं का बहिष्कार किया और कनाल रोड, ज्यूल चौक, तवी पुल, और विक्रम चौक क्षेत्रों में इकट्ठे हुए और सड़कों के बीचों बीच बैठ गए जिसके कारण ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 
विज्ञापन

5 of 6
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
ये है मांग
छात्रों का कहना है कि भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने में शामिल कश्मीरी यात्रियों  के खिलाफ मामला दर्ज होना चाह्रिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी वे अपनी कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
हाईवे बंद होने से सैकड़ों कश्मीरी फंसे
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में बर्फवारी के कारण पिछले कई दिनों से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने के कारण छात्रों सहित कश्मीरी यात्री फंसे हुए हैं। सोमवार को वे भारतीय वायु सेना द्वारा घाटी के लिए एक हॉस्टल में पंजीकरण के लिए आए थे, उस दौरान उन्होंने कनाल रोड में सांइस कॉलेज के बाहर प्र्दर्शन किया था।

"अगर कोई देश विरोधी नारे लगाते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।"-तेजिंदर सिंह, एसएसपी, जम्मू 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें