फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे छठे दिन भी बंद, ट्रकों के फंसने से सप्लाई पर असर , राज्य में फिर बिगड़ेगा मौसम

Tue, 12 Feb 2019 12:07 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
snowfall - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के रामबन के मारोग क्षेत्र में पहाड़ी के एक बड़े हिस्से के नीचे आ जाने से सोमवार छठे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई। हाईवे पर हजारों ट्रकों के फंसे होने के कारण घाटी के लिए जरूरी खाद्य पदार्थों और अन्य सप्लाई प्रभावित हुई है। जम्मू और दूसरे स्थानों पर बड़ी संख्या में फंसे लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। 
विज्ञापन

2 of 6
snowfall - फोटो : अमर उजाला
मौसम साफ रहने के बावजूद सोमवार को मारोग पुल क्षेत्र में भूस्खलन से पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा नीचे आ गया। गनीमत यह रही कि उस समय कोई गाड़ी नीचे से गुजर नहीं रही थी। हाईवे से मलवा हटाने के लिए चार मशीनें लगाई गई हैं। लेकिन पहाड़ से लगातार गिर रहे पत्थरों और पस्सियों से हाईवे को बहाल करने में मुश्किलें आ रही हैं। रात में भी काम जारी रखने के लिए घटनास्थल के पास स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) के रोशनी देने वाले वाहन को रखा गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
snowfall
इससे पहले सोमवार सुबह पंथियाल और कैला मोड़ से हाईवे क्लीयर कर लिया गया था। इस दौरान भूस्खलन से एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। डीएसपी हाईवे लवकरण कनेजा के अनुसार उधमपुर, मनवाल और टिकरी के पास ही करीब तीन हजार ट्रक फंसे हुए हैं। राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने जरूरी सप्लाई बहाल रखने के लिए हाईवे को क्लीयर करने को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 

 

4 of 6
snowfall - फोटो : अमर उजाला
राज्य में फिर बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 12 से 15 फरवरी को मौसम फिर बिगड़ेगा। इसमें 13 से 14 फरवरी को कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 14 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। मौसम के बिगड़े मिजाज से पारे में गिरावट आएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
jammu srinagar Highway jam - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त ने हाईवे का जायजा लिया
मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा, आईजीपी एमके सिन्हा और आईजी ट्रैफिक आलोक कुमार ने सोमवार को रामबन के मारोग क्षेत्र (एनएच-44) में जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बहाल करने के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नाशरी से बनिहाल, मारोग, अनोखीफाल, बैटरी चश्मा, डिगडोल और अन्य स्थानों पर हाईवे बहाल करने के लिए पर्याप्त मशीनरी और श्रमिकों को लगाने को कहा। हाईवे से मलवा हटाने के काम में तेजी लाने पर जोर दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
srinagar - फोटो : अमर उजाला
स्थान       न्यूनतम तापमान 
कारगिल     माइनस 20.8
लेह           माइनस 8.2
गुलमर्ग       माइनस 7.0
पहलगाम    माइनस 2.6
श्रीनगर       माइनस 0.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें