फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हनी ट्रैप का सहारा ले रहे हैं पाक आतंकी, आतंक को बढ़ावा देने की रच रहे साजिश

Sun, 02 Dec 2018 09:10 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
women militant - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी आतंकी संगठन कश्मीर घाटी में युवाओं को आतंकवाद की तरफ  खींचने के लिए अब हनी ट्रैप का सहारा ले रहे हैं। आतंकी संगठन खूबसूरत महिलाओं के जरिए युवाओं को लुभा रहे हैं और जाल में फंसने वाले युवाओं का इस्तेमाल हथियारों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने या घुसपैठ करने वाले आतंकियों के लिए गाइड के तौर पर कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह खुलासा किया है।

सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप के लिए कई अकाउंट हैं। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर करीब 2 हफ्ते पहले 17 नवंबर को सईद शाजिया नाम की एक महिला को बांदीपोरा से गिरफ्तार किया गया। लड़की की उम्र 30-32 वर्ष है। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर महिला के कई अकाउंट्स थे। जिसे घाटी के तमाम युवा फॉलो करते थे।
विज्ञापन

2 of 7
women militant - फोटो : अमर उजाला
मुलाकात का लालच देकर युवाओं को फंसाती हैं
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पिछले कई महीनों से शाजिया द्वारा इस्तेमाल किए गए इंटरनेट प्रोटोकॉल, आईपी अड्रेस पर नजर बनाए हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि वह युवाओं से चैट किया करती थी और उन्हें मुलाकात का वादा कर लुभाती थी। वह युवाओं से वादा करती थी कि जो भी उसके असाइनमेंट को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाएगा, उससे वह मुलाकात करेंगी।

पुलिस अधिकारियों के संपर्क में थी शाजिया
शाजिया पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों के भी संपर्क में थी। लेकिन पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह सामान्य डबल क्रास का मामला है क्योंकि वह सीमापार के अपने हैंडलर्स से जवानों के मूवमेंट जैसी जानकारी दिया करती थी। जो बहुत ज्यादा संवेदनशील सूचना नहीं है।

 
विज्ञापन

3 of 7
Female terrorists - फोटो : amar ujala
हनी ट्रैप के काम में घाटी की कई महिलाएं सक्रिय
पूछताछ के दौरान शाजिया ने जांच कर्ताओं को बताया कि घाटी में कई अन्य महिलाएं भी पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के लिए काम कर रही हैं। उन्हें युवाओं को आतंकवाद की तरफ  खींचने के लिए लालच देने का काम दिया गया है।

कुछ महिलाएं खुद कर रहीं हथियारों की तस्करी
शाजिया की गिरफ्तारी से एक हफ्ते पहले जम्मू और कश्मीर पुलिस ने आसिया जान (28) को बांदीपोरा शहर के बाहरी इलाके लवाइपोरा से 20 ग्रेनेडों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी शहर में हथियारों और गोला बारूद की तस्करी करने की कोशिश में हैं। पुलिस ने आसिया के कब्जे से ग्रेनेडों के अलावा बड़ी मात्रा में बारूद भी जब्त किया।

 

4 of 7
राज्यपाल बोले अमरनाथ यात्रा में फंसे यात्रियों को तत्काल मिले राहत - फोटो : फाइल
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के लिए थे हथियार
अमरनाथ हमले में शामिल आतंकियों को हथियारों की सर्प्लाइ हनी ट्रैप के जरिए ही हुई थी। पिछले साल सितंबर में पुलिस ने घाटी में लश्कर ए तैयबा के चीफ कमांडर अबु इस्माइल और छोटा कासिम को ढेर किया था। दोनों पिछले साल अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में शामिल थे। जिसमें 8 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। इसी मामले की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने आसिया शाजिया की निगरानी शुरू की।

 
विज्ञापन

5 of 7
encounter - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल मुठभेड़ के बाद शाजिया का मिला सुराग
श्रीनगर सिटी के बाहरी इलाके में हुई मुठभेड़ की जगह से कुछ दस्तावेज और सामान जब्त किए गए थे। जिससे संकेत मिला कि उत्तरी कश्मीर की एक अज्ञात महिला इन दोनों आतंकियों को हथियार और गोला बारूद सप्लाई करने में शामिल थी। इस साल अप्रैल में उस महिला की पहचान सईद शाजिया के तौर पर हुई। उसकी सोशल मीडिया पर गतिविधियों पर सुरक्षाबलों ने नजर रखनी शुरू कर दी। जांच में पता चला कि उसे सीमापार से निर्देश मिल रहे थे कि वह अपने हुस्न का इस्तेमाल करके युवाओं को आतंकवाद की तरफ आकर्षित करे।

 
विज्ञापन

6 of 7
आतंकी - फोटो : Demo Pic
पाकिस्तानी आतंकियों के भी संपर्क में थी शाजिया
शाजिया लगातार जैश ए मोहम्मद के आतंकी शेरवान उर्फ अली के संपर्क में थी। अली ने ही उसका परिचय पाकिस्तानी आतंकियों सुफियान और खासिम खान गौरी से कराया था। बाद में वह जैश ए मोहम्मद के लिए ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करने लगी। वह घाटी में हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम कराने लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीनगर में चल रहे एनकाउंटर में मोर्चा संभाले पुलिस - फोटो : बासित जरगर
एसपीओ शाजिया तक पहुंचाता था सूचनाएं
शाजिया की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने हंदवाड़ा के रहने वाले एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को उठा लिया। उसने शाजिया को यह जानकारी दे दी थी कि उसके फोन की निगरानी की जा रही है। उस स्पेशल पुलिस अधिकारी की पहचान इरफान के तौर पर हुई जो शाजिया तक सूचनाएं पहुंचाया करता था। शाजिया को रणबीर पैनल कोड और ऑर्म्स ऐक्ट की अलग अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें