फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की कायरता की गवाह हैं गोलियों से छलनी ये दीवारें, रिहायशी इलाकों को बना रहा निशाना

Fri, 24 Apr 2020 04:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आज यानी कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान रियाशी क्षेत्र में एक जानवर की मौत हो गई। जबकि कई घरों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का सेना माकूल जवाब दे रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में एलओसी से सटे भवानी क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना सेर, मकडी, नंब कडाली, खंबा झाॅगड क्षेत्र में रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है।

4 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
उधर, भातर-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर के खेतों में गेहूं की कटाई का काम शुरू हो गया है। पाकिस्तान यहां भी गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहा। इसके चलते किसानों में डर का माहौल भी है। किसानों में यह डर भी है कि गोलाबारी के दौरान कोई गोला अगर पकी फसल में गिर गया तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी, इसलिए किसान जल्द से जल्द इस काम को निपटाने में लगे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
हालांकि जिला उपायुक्त ओपी भगत और बीएसएफ के उच्चाधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि 10 दिन तक सुरक्षा बांध का काम रोका जाएगा, ताकि किसान फसल काट सकें। किसानों को इन्हीं 10 दिनों में पूरा काम निपटाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें