पाकिस्तानी बैट टीम की नापाक हरकत एक बार फिर वहीं हुई है जहां पर साल 2013 में पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा भारतीय सेना के जवान हेमराज का सिर काटने की नापाक हरकत की गई थी।
विज्ञापन
2 of 5
Hemraj
- फोटो : File Photo
2013 में 8 जनवरी को जम्मू के में सीमा पर चौकसी करते समय पाकिस्तानी सैनिकों ने घात लगाकर 13 राजस्थान रायफल्स की 25 रोमियो फोर्स टुकड़ी में शामिल लांसनायक हेमराज सिंह और लांसनायक सुधाकर सिंह की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
3 of 5
pakistan
पाकिस्तान के इस नापाक हमले के बाद शहीद जवानों के शवों से साथ बर्बरता की गई थी। बताया जाता है कि इस हमले के बाद पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम के जवान भारतीय सेना के जवान हेमराज का सिर काटकर ले गए थे।
4 of 5
ceasefire
- फोटो : File Photo
पाकिस्तान की ये नापाक हरकत पुंछ के उसी केजी सेक्टर में हुई जहां सोमवार को पाकिस्तान की ओर से हुए सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय जवानों के शव के साथ बर्बरता की गई।
पाकिस्तान की ओर से हुई इस नापाक साजिश के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब देने की बात कही है वहीं सारे देश में पाकिस्तान की इस हरकत के खिलाफ भारी गुस्सा है। पाकिस्तान की ओर से हुई इस नापाक हरकत के बाद केंद्र सरकार द्वारा भी इस पूरे मामले पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।