अस्पताल में भर्ती बस हादसे में घायल यात्री
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और जो भी वाहन मौके से गुजरता नजर आया, उसमें घायलों को बिठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ समय के बाद जिला अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एक एक कर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।