Pahalgam Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों को पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) कमांडो जैसी ट्रेनिंग दी थी
सूत्रों के अनुसार, पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) कमांडो जैसी ट्रेनिंग दी गई थी। 15-20 ऐसे कमांडर कश्मीर घाटी में भी मौजूद हैं, जो विदेशी आतंकियों के छोटे ग्रुप को लीड कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, आईएसआई का मकसद भारतीय सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाना है। तीन बड़े हमलों में एसएसजी कमांडो की भूमिका पाई गई है।