फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam: पर्यटकों के निशाने पर होने का खुफिया इनपुट मिला था; हमले से पहले 22 अप्रैल को ही रोकी गई थी तलाशी...

Sat, 03 May 2025 10:03 PM IST
विकास कुमार एजेंसी, नई दिल्ली/श्रीनगर

सार

पहलगाम हमले पर अधिकारियों ने कहा कि अब तक जो बात सामने आ रही है उससे पता चला है कि दो स्थानीय आतंकवादी पहले से ही पर्यटकों के साथ मिल गए थे। जैसे ही पहली गोली चली उन्होंने पर्यटकों को एक फूड कोर्ट परिसर में इकट्ठा कर लिया, जहां दो अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी थे। 
विज्ञापन
1 of 8
Pahalgam Attack - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई
पहलगाम हमले से कुछ दिन पहले खुफिया एजेंसियों ने पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई थी। इनपुट पर तलाशी अभियान भी चलाया गया। 22 अप्रैल को ही अभियान बंद हुआ और उसी दिन हमला हो गया।

पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की थी आशंका
खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले से पहले जबरवान की पहाड़ियों के दामन में स्थित होटलों में ठहरे पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई थी। इसके बाद श्रीनगर के बाहरी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। दाछिगाम, निशात और आसपास के इलाकों में श्रीनगर में डेरा डाले शीर्ष पुलिस अधिकारियों की देखरेख में तलाशी अभियान चलाए गए। पिछले साल अक्तूबर में सोनमर्ग के गगनगीर में एक निर्माण स्थल पर हुए आतंकी हमले के बाद इन इलाकों पर ध्यान गया और सुरक्षाबलों ने गश्त बढ़ा दी थी। इस हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोग मारे गए थे। यह इलाका जबरवान रेंज के दूसरी तरफ स्थित है, जहां से श्रीनगर शहर दिखता है।
विज्ञापन

2 of 8
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
दो हफ्ते चला तलाशी अभियान
दो सप्ताह के अभियान के बावजूद सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर श्रीनगर के बाहरी इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया लेकिन इन प्रयासों से कोई सफलता नहीं मिली। 22 अप्रैल को अभियान बंद कर दिया गया और उसी दिन आतंकवादियों ने पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

3 of 8
पहलगाम हमला - फोटो : @kathiyabadiii
पीएम मोदी की यात्रा के दौरान नापाक मंसूबों को अंजाम देना चाहते थे
ऐसे इनपुट थे कि आतंकवादी कटड़ा से श्रीनगर के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान इस तरह के नापाक मंसूबों को अंजाम देना चाहते हैं। हालांकि कटड़ा क्षेत्र में तेज हवा चलने के पूर्वानुमानों के कारण प्रधानमंत्री की 19 अप्रैल को होने वाली यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि मौसम की स्थिति स्थगन का एकमात्र कारण है लेकिन जल्द ही नए उद्घाटन की तारीखों की घोषणा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि सीमा पार बैठे सरकारी और गैर-सरकारी तत्व कभी नहीं चाहते कि पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दृश्य अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करें और इसलिए उन्होंने इस तरह की बर्बर हत्याओं के साथ इस घटना को फीका करने की साजिश रची होगी।

4 of 8
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब
दो स्थानीय आतंकवादी पहले से ही पर्यटकों के साथ मिल गए थे...साजिशन सबको फूड कोर्ट की ओर ले गए
पहलगाम हमले पर अधिकारियों ने कहा कि अब तक जो बात सामने आ रही है उससे पता चला है कि दो स्थानीय आतंकवादी पहले से ही पर्यटकों के साथ मिल गए थे। जैसे ही पहली गोली चली उन्होंने पर्यटकों को एक फूड कोर्ट परिसर में इकट्ठा कर लिया, जहां दो अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी थे। इसके बाद गोलीबारी कर 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

5 of 8
वायरल वीडियो से लिया गया - फोटो : वीडियो ग्रैब
कवचभेदी गोलियों समेत स्नाइपर राइफल इस्तेमाल कर रहे आतंकी
पिछले दिनों मुठभेड़ स्थलों से एम-सीरीज राइफल, स्नाइपर राइफल और कवचभेदी गोलियों जैसे उन्नत हथियारों की बरामदगी हुई है। संदेह है कि ये अफगानिस्तान में नाटो सैनिकों के बचे हुए हथियार और गोला-बारूद हैं। अधिकारियों ने इस सबको देखते हुए जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के बदलते तौर-तरीकों पर भी रिपोर्ट की है।
विज्ञापन

6 of 8
Pahalgam Terror Attack - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों के आगमन को केवल शांति के प्रतीक के रूप में देखने के खिलाफ दी चेतावनी
अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के आगमन को केवल शांति के प्रतीक के रूप में देखे जाने के खिलाफ भी चेतावनी दी। अफसरों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने अपने कार्यकाल के दौरान पर्यटकों के आगमन को सामान्य स्थिति के सूचकांक के रूप में इस्तेमाल किया था। उनके बयान के तुरंत बाद, मई 2006 में गुजरात के पर्यटकों को मुगल गार्डन ले जा रही बस पर श्रीनगर में हमला किया जिसमें चार पर्यटक मारे गए और छह अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन

7 of 8
Pahalgam Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
पर्यटन को आर्थिक गतिविधि के रूप में देखा जाना चाहिए
अधिकारियों के अनुसार, पर्यटन को मुख्य रूप से एक आर्थिक गतिविधि के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि सामान्य स्थिति को मापने के लिए एक बैरोमीटर के रूप में। बायसरन को पर्यटकों के लिए खोलने की मंजूरी नहीं दिए जाने की रिपोर्टों के बारे में, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अमरनाथ यात्रा या भारी बर्फबारी की अवधि को छोड़कर, यह क्षेत्र पूरे वर्ष खुला रहता है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बायसरन के लिए एक निविदा जारी की थी, जिसे पिछले अगस्त में दक्षिण कश्मीर के एक व्यक्ति को तीन साल की अवधि के लिए 3 करोड़ रुपये में ठेके पर दिया गया था। तब से पूरे बायसरन मैदान को बाड़ लगा दिया गया है और यहां तक कि जिपलाइन की सुविधा भी है।
विज्ञापन

8 of 8
Pahalgam Terror Attack - फोटो : PTI
आतंकवादी विरोधी अभियानों में इस्तेमाल घरों को विस्फोट से उड़ाने पर कहा- इसे सरकार के अनुरोध पर रोक दिया गया
हाल ही में आतंकवाद विरोधी अभियानों में इस्तेमाल किए गए घरों को विस्फोट से उड़ाने पर, अधिकारियों ने कहा कि इसे जम्मू-कश्मीर की निर्वाचित सरकार के अनुरोध पर रोक दिया गया था। नई दिल्ली को 22 अप्रैल को पहलगाम हत्याकांड के बाद पूरे कश्मीर घाटी में स्वतःस्फूर्त विरोध प्रदर्शनों पर ध्यान देने की सलाह दी गई थी, जो नई दिल्ली में निर्भया मामले के दौरान देखे गए सार्वजनिक आंदोलनों की याद दिलाते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें