फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर सेना के 'ऑपरेशन चकुरा' का प्रहार, नायकू के खात्मे के बाद हिज्ब को एक और बड़ा झटका

Sun, 17 May 2020 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : भारतीय सेना
दक्षिणी कश्मीर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के हमले की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। आईईडी बनाने की सामग्री समेत कई हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हाल ही में हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद आतंकी संगठन को दूसरा बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : भारतीय सेना
शनिवार को 55 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने चकुरा गांव में साझा ऑपरेशन चलाया। इस बीच एक घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : भारतीय सेना
इसे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने एकत्र किया था। मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।
 

4 of 5
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : भारतीय सेना
बरामद हथियारों में एक एसएलआर, दो पिस्टल, आईईडी बनाने का सामान जिसमें विस्फोटक, बैटरी डेटोनेटर के साथ भारी मात्रा में कारतूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : भारतीय सेना
इसके अलावा भी कुछ अन्य चीजों की बरामदगी हुई है। सुरक्षाबलों के अनुसार आतंकी पुलवामा में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें