फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omar Abdullah: कुछ इस अंदाज में दिखे उमर, सात महीने बाद बेटे को देख भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला, कही ये बात

Tue, 24 Mar 2020 04:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
परिवार संग उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को रिहा कर दिया। वह जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से नजरबंद थे। बाद में उन पर पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट भी लगा दिया गया था, जिसे अब हटाया गया।

 
विज्ञापन

2 of 7
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
उमर की रिहाई का आदेश आज यानी कि मंगलवार को आया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें रिहा किया गया। इसके बाद उमर अब्दुल्ला अपनी कार से घर पहुंचे। घर पहुंचकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य और राज्य के बाहर हिरासत में रखे गए सभी लोगों को रिहा किया जाना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 7
उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
उमर ने कहा कि 232 दिन नजरबंद रहने के बाद आज मैं आखिरकार हरि निवास से बाहर निकला। कहा कि आज की दुनिया मेरे लिए बहुत ही अलग है। इतने दिनों बाद माता-पिता के साथ खाना खाया, ये पल कभी न भूल पाऊंगा। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं सहित उन सभी नेताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने रिहाई की मांग की थी।

4 of 7
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
उमर ने कहा कि इन कठिन परिस्थितियों में महबूबा मुफ्ती और अन्य सभी राजनीतिक और गैर-राजनीतिक नेताओं को रिहा किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सोचा था कि मैं अपनी शर्तों पर ही बात करूंगा लेकिन कोरोना वायरस से हमें एकजुट होकर लड़ना होगा, इस वजह से मैं आपके सामने अपनी बात रखने के लिए आया हूं।
 
 
विज्ञापन

5 of 7
उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मंगलवार को पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की सात महीने बाद हुई रिहाई का स्वागत किया। इसके साथ ही अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर के अंदर और बाहर के राज्यों की जेलों में बंद सभी राजनीतिक बंदियों और अन्य की रिहाई की मांग की।
 
विज्ञापन

6 of 7
उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
पार्टी अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को रिहा जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि मुझे उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी खुशी तभी होगी जब सभी राजनीतिक बंदियों और अन्य को रिहा किया जाएगा। मैं उन लोगों, राजनेताओं, सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं, जो सभी के साथ मिलकर उमर की रिहाई की मांग कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फारूक अब्दुल्ला के साथ उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
इस बीच पार्टी के बड़े नेताओं ने भी पार्टी उपाध्यक्ष की रिहाई का स्वागत किया है। साथी ही उन्होंने पार्टी महासचिव अली मोहम्मद सागर की तत्काल रिहाई की मांग की। बता दें कि वह पीएसए के तहत हिरासत में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें