कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से जम्मू-कश्मीर भी अछूता नहीं है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। वहीं लॉकडाउन के बीच आज यानी कि मंगलवार को जम्मू शहर सहित संभाग के कई हिस्सों में हुई बारिश के चलते सड़कों पर और भी सन्नाटा है। सुबह तड़के शुरू हुई बारिश जोकि अभी भी जारी है, इसके चलते लोग घरों में ही कैद हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सड़कों पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान अखबार, किराना, दूध, सब्जी और दवा की दुकानों के अलावा अन्य सभी कारोबार और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। केंद्र शासित लद्दाख के लेह व कारगिल में भी लॉकडाउन कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
सड़कों पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
दुकानें और बाजार बंद हैं, कई चौराहों पर तारबंदी भी की गई है। कुछ मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है।
4 of 7
सड़कों पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही पूछताछ व चेकिंग के बाद ही छोटे वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
सड़कों पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कल से नवरात्र शुरू हो रहे है, लेकिन मंदिर बंद हैं, लोग घरों में कलश स्थापना और पूजा-पाठ की तैयारी करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सड़कों पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कोरोना वायरस ने पर्यटकों के कदम भी रोक दिए हैं। पर्यटन स्थलों से रौनक गायब हो गई है। घरेलू और देश विदेश के पर्यटकों की भीड़ नहीं पहुंच रही है। कोरोना वायरस से बचाव के चलते अधिकतर पर्यटक घरों में ही रहना बेहतर समझ रहे हैं। पर्यटकों की आमद घटने से पर्यटन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
इस साल जनवरी से लेकर फरवरी के मध्य तक सामान्य रूप से पर्यटक पहुंच रहे थे, लेकिन फरवरी के मध्य के बाद पर्यटकों की संख्या में गिरावट आनी शुरू हो गई। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस की दस्तक से मौजूदा मार्च में पर्यटन क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हुआ है।