फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: पर्यटकों के लिए खुली लद्दाख की नोबरा घाटी 

Mon, 01 Aug 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
nubra valley - फोटो : Getty Images
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के हस्तक्षेप के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों का विदेशी पर्यटकों के दौरा करने पर प्रोटेक्टेड एरियर परमिट में रियायत देने का फैसला लिया है। इससे अहम फैसले से विदेशी पर्यटक अब लद्दाख की नोबरा घाटी के विभिन्न क्षेत्रों का भी दौरा कर सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
nubra valley - फोटो : Getty Images
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार रियासत में पर्यटन ढांचे को मजबूत कर कश्मीर और जम्मू संभाग के नए क्षेत्रों को भी पर्यटन के लिए खोलना चाहती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
nubra valley - फोटो : Getty Images
उन्होंने पर्यटन विभाग को सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है, ताकि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। 

4 of 6
nubra valley - फोटो : Getty Images
उन्होंने स्थापित पर्यटन केेंद्रों जिसमें गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग आदि में पर्यटन ढांचे को और मजबूत करने व युसमर्ग, दूधपथरी, खिलानमर्ग, कोकरनाग, तोशामैदान आदि में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
nubra valley - फोटो : Getty Images
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को रोमांच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी सभी कदम उठाने को कहा है। उन्होंने आशा प्रकट की हैं कि रियासत में जल्द ही माहौल पर्यटन के लिए माकूल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nubra valley - फोटो : Getty Images
उन्होंने पर्यटन सचिव को इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाने को कहा है। इसके लिए दक्षिण एशियाई देशों में भी जम्मू कश्मीर के पर्यटन का प्रचार करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें