फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे एनआईटी छात्रों की पुलिस से धक्का मुक्की

Wed, 27 Apr 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
एनआईटी श्रीनगर लाठीचार्ज का मामला शांत होते नजर नहीं आ रहा है। जम्मू विश्वविद्यालय के बाहर बुधवार को दूसरे दिन भी एनएसयूआई के बैनर तले छात्रों ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

2 of 6
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
एनआईटी छात्रों के साथ प्रदर्शन पर उतरे छात्रों ने रास्ते पर बैठकर वाहनों की आवाजाही बंद की। रास्ते से हटाने पर प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से हल्की धक्का मुक्की हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
वे एनआईटी श्रीनगर के छात्रों पर लगाई गई एफआईआर को वापस लेने, एनआईटी में तिरंगा फहराने, पचास फीसदी स्टाफ को शिफ्ट करने की मांग कर रहे थे। 

4 of 6
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
बुधवार सुबह जम्मू विश्वविद्यालय के फाउंटेन के पास प्रदर्शन करने के बाद छात्रों ने रैली की शक्ल में मुख्य गेट की तरफ कूच किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। उनके हाथों में कई बैनर पकड़ रखे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
हाथों में तिरंगे लिए छात्रों ने भाजपा पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब छात्र एनआईटी में थे ही नहीं तो उनके बयान के बिना किस आधार पर रिपोर्ट पेश करके लाठीचार्ज के लिए उन्हीं को दोषी करार दे दिया गया है। छात्र अपना संघर्ष जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
एनएसयूआई के प्रधान नीरज कुंदन ने कहा कि छात्रों पर दबाव बनाने के लिए सभी हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें समर्थन जारी रहेगा। छात्रों की जायज मांगों पर कुछ नहीं किया गया है। उनके भविष्य को खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। छात्रों ने विक्रम चौक की तरफ बढ़ने की कोशिश की, मगर पुलिस ने उन्हें रास्ते से ही वापस कर दिया। इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें