फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा आतंकी हमला: जानें, वीरान घने जंगलों में क्यों गई NIA की टीम?

Sat, 17 Dec 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
NIA Team - फोटो : File Photo
नगरोटा आतंकी हमले की जांच कर रही सीआईडी सीआई की ओर से सांबा जिले के स्वांखा मोड़ से संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद शुक्रवार को इलाके के जंगलों में सर्च आपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन

2 of 7
NAGROTA - फोटो : Amar Ujala
स्वांखा क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और सेना के आपरेशन के दौरान किसी भी व्यक्ति को जंगल क्षेत्र की ओर जाने नहीं दिया गया। उधर, यहां डेरा डाले एनआईए की टीम भी जांच कर रही है। इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
नगरोटा हमले के दौरान जवान - फोटो : File Photo
सर्च आपरेशन के दौरान क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर तारबंदी कर दी गई थी। इस मौके पर एंटी फिदायीन दस्ते को काम पर लगाया गया था। डीएसपी अभिषेक शर्मा, थाना प्रभारी सूर्य पठानिया भी अपने टीम के साथ मौके पर मौजूद थे। 

4 of 7
नगरोटा हमले के दौरान जवान - फोटो : File Photo
नगरोटा हमले की जांच कर रही सीआईडी सीआई की टीम ने नगरोटा सैन्य कैंप तथा आतंकियों से बरामद सामानों की जांच की थी। बरामद दवाइयों को लेकर सीआई की टीम वीरवार को स्वांखा मोड़ पहुंची। 
विज्ञापन

5 of 7
संदिग्ध हुआ है गिरफ्तार - फोटो : demo pic
टीम ने यहां से नंगा गांव के व्यक्ति को पकड़ा। वह साइबर कैफे संचालक है। साथ ही नंदपुर में दवा की दुकान भी है। माना जा रहा है कि पकड़े गए संदिग्ध ने आतंकियों की मदद की है। 
विज्ञापन

6 of 7
आतंकी हमले के बारे में पूछताथ जारी - फोटो : social media
इसलिए उससे आतंकियों के रूट के बारे में पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि सीआई को आतंकियों के नगरोटा तक पहुंचने के रूट के बारे में कुछ सबूत हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत-पाक सीमा के नजदीक है गांव - फोटो : File Photo
इसी के आधार पर उसने संदिग्ध को पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि नंगा गांव बार्डर के बिल्कुल नजदीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें