फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें:नवरात्रि महोत्सव का कटड़ा में आगाज, पहले दिन माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे 43000 भक्त

Mon, 30 Sep 2019 01:07 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 12
नवरात्रि फेस्टिवल, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - फोटो : अमर उजाला
वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में नवरात्र महोत्सव का भव्य तरीके से शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को दिखाने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन

2 of 12
श्री माता वैष्णो देवी दरबार - फोटो : अमर उजाला
रविवार को निकाली गई शोभा यात्रा की धार्मिक झांकियों में माता शैलपुत्री, मां वैष्णो देवी के तीन स्वरूप, शिव तांडव, मां दुर्गा व मां काली, राधा-कृष्ण, राम दरबार के स्वरूप मौजूद रहे। इसके अलावा ढोल नगाड़ों की टोलियों के साथ देश की विभिन्न सांस्कृतिक दलों में अपनी प्रस्तुति दी। इसमें राई नामक तामिल नृत्य, राजस्थान का कालबेलिया नृत्य, कुड्ड नृत्य, गितड़ू, कश्मीरी रूफ नृत्य शामिल थे। कई टोलियां मां के भेंटें गाकर मौके को और भक्तिमय बना रही थी। 

 
विज्ञापन

3 of 12
श्री माता वैष्णो देवी दरबार - फोटो : अमर उजाला
स्कूली बच्चों ने शोभा यात्रा का हिस्सा बनते हुए स्वच्छता का संदेश देते हुए प्लास्टिक मुक्त समाज की स्थापना की बात कही। सबसे आखिर में माता की पिंडी स्वरूप की झांकी शामिल थी। इस झांकी के पहुंचने के दौरान भक्तों ने नमन कर प्रसाद ग्रहण किया। सभी जगहों पर शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। शोभायात्रा के साथ चल मुख्य अतिथि के साथ अन्य अधिकारियों ने अपनी हाजरी लगाई।  

 

4 of 12
श्री माता वैष्णो देवी दरबार - फोटो : अमर उजाला
देश के कोने कोने से आए यात्रियों ने झूमते हुए माहौल का आनंद लिया। मौके पर शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, सलाहकार केके शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, पर्यटन निदेशक दीपिका शर्मा, डीसी इंदु कंवल चिंब, एसएसपी रश्मि वजीर, सीईओ सीआरपीएफ जितेंद्र गुप्ता, एसडीएम अशोक चौधरी, म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष विमल इंदु, उपाध्यक्ष अजय बड्डू सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन

5 of 12
श्री माता वैष्णो देवी दरबार - फोटो : अमर उजाला
भवन में शतचंडी महायत्र का आयोजन 
वैष्णो देवी भवन में रविवार सुबह को शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह महायज्ञ आखिरी नवरात्र तक जारी रहेगा। इस मौके पर श्राइन बोर्ड के सदस्य केके शर्मा, सीईओ सिमरनदीप सिंह, एसडीलएम भवन नरेश कुमार समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। गौरतलब है कि महोत्सव के उपलक्ष्य पर समूचे भवन की भव्य सजावट की गई है जिसका भक्त भरपूर आनंद उठा रहे हैं। नवरात्र के मद्देनजर भवन में भक्तों की बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

 
विज्ञापन

6 of 12
श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा में जश्न - फोटो : अमर उजाला
स्वर्णद्वार से किया भक्तों ने दर्शन 
प्रथम नवरात्र पर श्राइन बोर्ड के प्राकृतिक गुफा के बाहर बनाए गए स्वर्ण द्वार को भक्तों के लिए खोल दिया गया है। इस द्वार में मां वैष्णो देवी के नौ स्वरूपों को दर्शाया गया है। इसके अलावा ब्रह्मा, विष्णु महेश, सूर्य व भगवान हनुमान के चित्र भी सोने में अंकित हैं। गुंबद पर  सोने का छत्र लगाया गया है। इसके अलावा सोने व चांदी की बड़ी घंटी भी लगाई गई है। 

 
विज्ञापन

7 of 12
श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा में जश्न - फोटो : अमर उजाला
झांकियों को कैमरे में कैद करते रहे भक्त
प्रथम नवरात्र पर निकाली गई शोभा यात्रा के विशेष होने का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि विभिन्न इलाकों से आए श्रद्धालुओं में शोभायात्रा के दृश्य कैद करने की होड़ लगी रही। हालात ऐसे थे भक्तों को नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। 

 

8 of 12
श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा में जश्न - फोटो : अमर उजाला
राज्य के पर्यटन विकास को मिलेगी नई दिशा: जितेंद्र 
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने महोत्सव के दौरान कहा कि राज्य से अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह पहला नवरात्र है। इस दौरान राज्य में शांति व्यवस्था बनी रही इसके लिए वह माता का धन्यवाद करने के लिए यहां आए हैं। राज्य में नई व्यवस्था जल्द लागू होने वाली है। इसके लिए वह आशीर्वाद लेने आए है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य के पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य जारी है। 

 

9 of 12
श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा में जश्न - फोटो : अमर उजाला
बाण गंगा को जल्द किया जाएगा विकसित
राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने कहा कि बाण गंगा को विकसित करने के लिए 98 करोड़ की लागत से परियोजना शुरू की जाएगी। इसके तहत तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। आसपास के क्षेत्रों से इस जल में मिलने वाली गंदगी को भी दूर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने धर्मनगरी के विकास के लिए भरपूर योगदान देने का आश्वासन दिया। कहा कि यहां की गलियों व सड़कों में जल्द सुधार लाया जाएगा। म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष की मांग पर सीईओ के पद पर जल्द तैनाती की बात कही।

 

10 of 12
श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा में जश्न - फोटो : अमर उजाला

43 हजार भक्त कर चुके थे भवन की ओर प्रवेश 
 

नवरात्र पर्व पर मां वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले भक्तों की संख्या में हमेशा ही बढ़ोत्तरी रहती है। इस बार भी प्रथम नवरात्र पर धर्मनगरी में भक्तों का हजूम लगा रहा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक 43 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग कतार में लगे हुए थे। इससे पहले वर्ष 2018 में 37583, वर्ष 2017 के पहले नवरात्र पर 41126 भक्तों ने भवन में दर्शन किए थे।

गौरतलब है कि पहले व आखिरी नवरात्र पर भक्तों की संख्या सबसे अधिक रहती है। प्रथम शारदीय नवरात्र पर दोपहर तक 15 हजार तथा शाम पांच बजे तक 35 हजार के करीब पंजीकरण हो चुके थे। पंजीकरण कक्ष के बंद होने से पहले यह आंकड़ा 43 हजार के करीब पहुंच गया था। आंकड़ों पर नवरात्र पर्व के बीच आने वाले शनिवार व रविवार को भी भक्तों की संख्या अधिक रहती है।  पिछले वर्ष के नवरात्र पर तीन लाख के करीब भक्तों ने भवन में माथा टेका था। 

11 of 12
श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा में जश्न - फोटो : अमर उजाला

सामान व बच्चों को साथ लिए भक्तों चलना पड़ा एक किलोमिटर तक पैदल
 

महोत्सव के आगाज पर प्रशासन सहित स्थानीय लोग आयोजन में जुटे हुए थे। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही में किए गए बदलाव से भक्तों को कुछ परेशानी उठानी पड़ी। शोभा यात्रा आरंभ होने से कुछ समय पहले ही बस स्टैंड से जम्मू की ओर जाने और आने वाले वाहनों को एशिया चौक से पहले ही रोक दिया गया। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को एक किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। महोत्सव के आरंभ होने का निर्धारित समय 11 बजे था। इससे पहले ही बसों को रोक दिया गया था। करीब एक बजे शोभा यात्रा मुख्य बस स्टैंड पर पहुंची।

रेलवे मार्ग से बस स्टैंड की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए बंद रही। उत्तर प्रदेश के सत्यपाल व उसके परिजनों का कहना था कि वाहनों को शोभा यात्रा के शुरू होने से काफी पहले रोक दिया गया। इस कारण कुछ परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में अक्सर परेशानी रहती है। बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग चुना जाना चाहिए था। निशा, नरेश ने बताया कि जम्मू से उन्हें कटड़ा तक के लिए ट्रेन को चुनना चाहिए था ताकि यहां आने पर इस प्रकार की परेशानी न होती।

विज्ञापन

12 of 12
श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा में जश्न - फोटो : अमर उजाला
आज के कार्यक्रम
  • हायर सेकेंडरी स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम
  • शाम आठ बजे से बस स्टेंड के पास कवि सम्मेलन
  • सुबह तड़के प्रभात फेरी का आयोयन
  • शाम सात बजे एशिया चौक से शोभा यात्रा का आरंभ
  • योज्ञाश्रम परिसर में अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता 
  • रेलवे के पास माता की कहानी की प्रस्तुति
  • दोपहर तीन से छह बजे दुर्गा भवन में भागवत कथा  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें