फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पाकिस्तान की शर्मनाक साजिश का फिर पर्दाफाश, रेडियो सेट की जीपीएस लोकेशन से हुआ खुलासा

Mon, 23 Nov 2020 05:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
tunnel found in samba - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन टोल प्लाजा में मारे गए चार आत्मघाती आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा के रिगाल क्षेत्र से घुसपैठ की थी। रविवार तड़के बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सांबा सेक्टर की रिगाल और चलियाड़ी पोस्ट के मध्य घुसपैठ के लिए खोदी गई सुरंग खोज निकाली है। सुरंग भारतीय क्षेत्र के भीतर 150 मीटर तक बनी हुई है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
इसी सुरंग से आए थे नगरोटा में मारे गए आतंकी - फोटो : amar ujala
आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की तरफ सुरंग की लंबाई इससे भी ज्यादा हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरंग की छानबीन और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। 19 नवंबर को चार आतंकी बन टोल प्लाजा पर मुठभेड़ में मारे गए थे। आतंकी मुठभेड़ के बाद से ही सांबा सेक्टर के रिगाल क्षेत्र का नाम सामने आ रहा था, लेकिन इसके पुख्ता सुबूत नहीं मिल पाए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
इसी सुरंग से आए थे नगरोटा में मारे गए आतंकी - फोटो : ani
19 नवंबर से ही सुरक्षा बल मंगू चक से रिगाल के तीन किलोमीटर क्षेत्र में एंटी टनल अभियान चला रहे थे। रविवार तड़के बीएसएफ के एक जवान ने सुरंग के एक सिरे को खोज लिया। मौके पर पहुंचे जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी इसी सुरंग से घुसपैठ कर दाखिल हुए हैं। कई अन्य पहलुओं को जांचा जा रहा है।
 

4 of 6
इन्ही बोरियों से सुरंग को ढका गया था - फोटो : ani
रेडियो सेट की जीपीएस लोकेशन से मिला सुराग
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि रिगाल क्षेत्र से घुसपैठ की सूचना थी, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा मदद आतंकियों से बरामद रेडियो सेट की जीपीएस लोकेशन से मिली। लोकेशन को ट्रैक करते हुए घुसपैठ के संभावित क्षेत्र को लगातार खंगाला गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
सुरंग खोजने वाले जवान को पुरस्कार देते डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ जवान को 50 हजार का इनाम
एंटी टनल अभियान में जुटी संयुक्त टीमों में शामिल बीएसएफ जवान को सुरंग खोजने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया। बीएसएफ के आईजी एनएस जमवाल ने जवान को मौके पर ही इनामी राशि दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुरंग में मिली बोरी - फोटो : ani
आतंकी घुसपैठ का इनपुट मिलते ही पुलिस ने बन टोल प्लाजा पर ट्रक में छिपे आतंकियों को ढेर कर दिया था। चार पाकिस्तानी आतंकियों से 14 हथियार बरामद हुए थे। आतंकी मार गिराने के बाद घुसपैठ की जगह और उनके हाईवे तक पहुंचने के रूट की जांच चल रही थी। पुलिस ने तमाम इनपुट बीएसएफ से साझा किए और बीएसएफ ने कड़ी मेहनत कर घुसपैठ के लिए इस्तेमाल सुरंग को खोज निकाला।
दिलबाग सिंह, पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें