फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कश्मीरी पंडित के निधन से शोक में डूबा गांदरबल, मुस्लिमों ने पेश की कश्मीरियत की मिसाल

Sun, 21 Mar 2021 07:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीरी पंडित राधा कृष्ण के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
मध्य-कश्मीर के गांदरबल में रविवार को बुजुर्ग कश्मीरी पंडित के अंतिम संस्कार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शामिल होकर कश्मीरियत की मिसाल पेश की। इस दौरान समुदाय की महिलाएं भी मौजूद थीं। बता दें कि कश्मीरी पंडित राधा कृष्ण (80) का निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही भारी संख्या में इलाके के लोग शामिल हुए। इस दौरान बुजुर्ग के निधन पर महिलाओं को भी संवेदना व्यक्त करते हुए देखा गया। यह कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी समय-समय पर दोनों समुदायों ने एक-दूसरे की मदद की है। ज्ञात हो कि नब्बे के दशक में पंडितों को घाटी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इसके बाद भी कुछ पंडित परिवारों ने घाटी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीरी पंडित राधा कृष्ण के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में शोपियां जिले के इमामसाहिब इलाके के परगोची गांव में रहने वाले कश्मीरी पंडित भास्कर नाथ का श्रीनगर के स्किम्स में निधन हो गया था। उनका शव एंबुलेंस से शोपियां लाया गया, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीरी पंडित राधा कृष्ण के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
इस पर भास्कर के परिवार वालों ने पड़ोसी मुस्लिम परिवारों से कहा तो वे सहर्ष तैयार हो गए। उन्होंने शव गांव तक पहुंचाया। 

4 of 5
कश्मीरी पंडित राधा कृष्ण के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान काफी संख्या में मुस्लिमों ने घर पर पहुंचकर शोक जताया। अंतिम संस्कार में भी जवान, बुजुर्ग व बच्चों ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीरी पंडित राधा कृष्ण के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं जनवरी महीने में ही बारामुला में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने युवा कश्मीरी पंडित का अंतिम संस्कार करने में मदद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें