फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: तस्वीरों में देखें, श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में कैसे मार गिराए गए 2 स्थानीय और एक पाक आतंकी

Sun, 09 Dec 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
encounter - फोटो : बासित जरगर
शहर के बाहरी इलाके मुजगुंड में 18 घंटे चली मुठभेड़ में रविवार को तीसरा आतंकी भी मार गिराया गया। तीनों लश्कर के थे। मुठभेड़ खत्म होने के बाद आस-पास के इलाकों में हिंसा भड़क उठी। युवा सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसा की आशंका में शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं।
 

फोटो: बासित जरगर

विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
पुलिस के अनुसार, मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी तथा दो स्थानीय थे। इनकी शिनाख्त पाकिस्तान के अली और बांदीपोरा हाजिन के मुदासिर रशीद पररे व साकिब बिलाल शेख के रूप में हुई है। अली कई आतंकी हमलों व सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले में शामिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
वह हाजिन व सुंबल में युवाओं की भर्ती कर रहा था। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग में एक जवान और तीन नागरिक घायल हो गए थे। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

 

4 of 5
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
शनिवार को मार गिराए थे दो आतंकी
सुरक्षाबलों ने शनिवार शाम श्रीनगर-बांदीपोरा मार्ग के पास मुजगुंड इलाके में दो-तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकियों की ओर से फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
encounter - फोटो : बासित जरगर
रात में ही दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। रात में गोलीबारी रुक गई थी। इसके बाद भी सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी थी, ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पाएं। रविवार सुबह फिर मुठभेड़ शुरू हुई और तीसरा आतंकी भी मारा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें