फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः रहस्यों से भरी जन्नत जहां जमीन के अंदर है मंदिर, बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर की ये 10 जगहें

विज्ञापन
1 of 10
अखनूर किले का नजारा - फोटो : अमर उजाला
अखनूर एक पुरातात्विक स्थल है। यह जम्मू से 28 किलोमीटर दूर हिमालय की तलहटी में चिनाब नदी के तट पर स्थित है। अखनूर का किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
परी महल श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
परी महल श्रीनगर शहर से 11 किमी की दूरी पर स्थित है, यह महल कभी बौद्ध मठ था। जिसे मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दाराशिकोह ने ज्योतिष के एक स्कूल के रूप में बदल दिया था।
 
विज्ञापन

3 of 10
अवंतीपोरा के खंडहर - फोटो : अमर उजाला
अवंतीपोरा का मंदिर श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह मंदिर राजा अवंतीवर्मन के राज्य में काफी भव्य और प्रसिद्ध था। हालांकि अब मंदिर नहीं बस मंदिर के अवशेष बचे हैं। ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। बताया जाता है कि यह मंदिर जमीन के 20 फीट अंदर तक है।

4 of 10
बुर्जहोम साइट - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर का पुरातात्विक महत्व वाला कश्मीर का प्रमुख एतिहासिक स्थल बुर्जहोम है। यहां कई प्राचीन गड्ढे हैं। बताया जाता है कि लोग इन गड्ढों को ढंककर इनमें रहते थे।
विज्ञापन

5 of 10
पत्थर मस्जिद श्रीनगर - फोटो : सोशल मीडिया

पत्थर मस्जिदः यह मस्जिद पत्थर से बनी हुई है। इसका निर्माण नूरजहां ने करवाया था। उस दौरान इसमें सिर्फ शिया मुसलमान ही इबादत करते थे।

विज्ञापन

6 of 10
शाह हमदान मस्जिद - फोटो : सोशल मीडिया

शाह हमदान मस्जिदः यह मस्जिद शहर की सबसे पुरानी मस्जिद है। जिसकी दीवारों पर पेपरमाशी की कारीगरी की गई है।

विज्ञापन

7 of 10
जामिया मस्जिद - फोटो : सोशल मीडिया
जामिया मस्जिद का निर्माण सुल्तान सिकंदर ने 1400 एडी में करवाया था।
 

8 of 10
हरि पर्वत किला - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुओं का पवित्र स्थान कहे जाने वाला हरि पर्वत किला श्रीनगर शहर के उत्तर-पूर्व में शरीका पर्वत पर है। इसका निर्माण अत्ता मुहम्मद खान जोकि अफगानी शासक था उसने 18वीं सदी में करवाया था।

9 of 10
सूर्य मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मट्टन से 3 किमी आगे चलकर मार्तण्ड में कश्मीर के इतिहास के कुछ खंडहर हैं। जो सूर्य मंदिर के नाम से भी जाने जाते हैं।
 
विज्ञापन

10 of 10
गुलमर्ग
विश्व के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में एक गुलमर्ग, जिसे लोग फूलों की घाटी भी कहते हैं। यह बर्फबारी के लिए प्रसिद्ध है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें