फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के दामन पर खून के धब्बे! ग्रेनेड हमले के बाद कुछ इस तरह मची थी अफरा-तफरी, बढ़ी सुरक्षा

Tue, 05 Nov 2019 11:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : अमर उजाला, फाइल
श्रीनगर शहर के लाल चौक के पास आतंकियों ने सोमवार दोपहर ग्रेनेड हमला किया था। जिसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इस हमले में इसमें खिलौना बेचने वाले यूपी के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 38 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि 15 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके की घेराबंद कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

 
विज्ञापन

2 of 8
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : अमर उजाला, फाइल
केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद श्रीनगर में यह पहला आतंकी हमला है। दोपहर 1:20 बजे आतंकियों ने हरि सिंह स्ट्रीट इलाके के गोनीखान बाजार में भीड़ को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फट गया। इससे 39 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 8
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : अमर उजाला, फाइल
घायलों को एसएमजीएस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रिंकू सिंह (40) ने दम तोड़ दिया। रिंकू खिलौनों और गुब्बारों का ठेला लगाता था। दो स्थानीय घायलों एजाज और फय्याज अहमद की हालत गंभीर है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घायलों में तीन एसएसबी की डेल्टा कंपनी के जवान भी शामिल हैं।  
 

4 of 8
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : अमर उजाला, फाइल
एक चश्मदीद ने बताया कि जहां घटना हुई, वहां काफी संख्या में रेहड़ी वाले दुकान लगाए हुए थे। खरीदारों की भीड़ भी थी। रोजाना सुबह 10 बजे खुलने वाली दुकानें सोमवार को हमले से कुछ देर पहले ही खुली थीं। धमाका होते ही लगभग भगदड़ की स्थिति बन गई। घटनास्थल पर चारों ओर खून के धब्बे थे। इसके साथ ही घायलों की चीख-पुकार मची हुई थी।


 
विज्ञापन

5 of 8
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : अमर उजाला, फाइल
घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया। हमले की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर धमाका और उसके बाद पैदा हुए हालातों का मंजर भी देखने को मिल रहा है। इस बीच इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नाकों पर वाहनों के साथ-साथ आने-जाने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की गई।  

 
विज्ञापन

6 of 8
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : अमर उजाला, फाइल
आतंकी हमले में मारे गए रिंकू सिंह के शव को सहारनपुर ले जाने में प्रशासन की ओर से मदद की गई है। परिवार के आठ सदस्यों के लिए हवाई जहाज के टिकट का प्रबंध किया गया है। इससे पहले डीसी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने पोस्टमार्टम जल्द कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिवार वालों को शव ले जाने में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

 
विज्ञापन

7 of 8
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : अमर उजाला, फाइल
चन्ना को सौंपी गई थी हमले की जिम्मेदारी

पुलिस ने यह भी दावा किया है कि दो दिन पूर्व सोपोर से पकड़े गए आतंकी दानिश चन्ना को आतंक के आकाओं द्वारा भीड़भाड़ वाले बाजारों और पेट्रोल पंपों पर ग्रेनेड हमले का काम सौंपा गया था।


 
विज्ञापन

8 of 8
ग्रेनेड हमला श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला, फाइल

सितंबर-अक्तूबर में ग्रेनेड हमले

29 अक्तूबर: उत्तरी कश्मीर के सोपोर बस स्टैंड के नजदीक दो ग्रेनेड हमले, 12 से अधिक घायल
12 अक्तूबर: श्रीनगर के भीड़भाड़ वाले हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला। एक महिला समेत सात स्थानीय नागरिक घायल
05 अक्तूबर: अनंतनाग में डीसी ऑफिस के बाहर किए गए हमले में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत 14 लोग घायल
28 सितंबर: श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के जवानों पर ग्रेनेड हमला, 6 घायल   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें