जम्मू-कश्मीर में मानसून ने दी दस्तक, कटड़ा में भारी बारिश
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून आने पर हल्की बारिश हुई। इस कारण जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.4, बटोत में 28.0 और भद्रवाह में 31.0 डिग्री दर्ज किया गया।