कश्मीर में लश्कर की कमान संभालने वाला मोस्ट वांटेड आतंकी नवीद जट पाकिस्तान के मुल्तान का रहने वाला था, और पाकिस्तान के एक मदरसे में उसने मुंबई हमले के गुनाहगार आतंकी अजमल कसाब के साथ ट्रेनिंग ली थी। पुलिस के अनुसार, नवीद कुछ साथियों के साथ अक्टूबर 2012 में उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के फर्कियां इलाके से घुसपैठ कर कश्मीर में दाखिल हुआ था। 2012 से अब तक उसका एक बड़ा क्राइम रिकॉर्ड है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
militants naveed jat
- फोटो : अमर उजाला
मई 2013 में वह पुलवामा में एएसआई की हत्या में शामिल था। उसने सुरक्षा बलों पर कई बार ग्रेनेड हमले किए। अगस्त 2013 में शोपियां के अवनीरा में सीआरपीएफ जवान की हत्या में भी नवीद शामिल था। इतना ही नहीं दक्षिणी कश्मीर में अंजाम दी गई कई बैंक लूट की वारदातों के पीछे भी उसका हाथ रहा है। साथ ही उसने मार्च 2014 में पुलवामा कोर्ट कॉम्प्लेक्स पर हमला किया था जिसमें 2 पुलिस कर्मी शहीद हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
NAVEED JUTT
- फोटो : बासिद जरगर
अप्रैल 2014 में भी उसके द्वारा शोपियां में एक पोलिंग पार्टी पर हमला किया, जिसमें कई स्थानीय घायल हुए थे और जियाउलहक नाम का एक प्रिजाईडिंग ऑफिसर मारा गया था। जिसमें कई स्थानीय और पुलिस कर्मी घायल हुए थे।
4 of 5
आतंकी नावेद की फोटो
- फोटो : ani
2014 में हुआ था गिरफ्तार
जून 2014 को अनंतनाग के सेमपोरा इलाके से नवीद को गिरफ्तार किया गया। उसे श्रीनगर की सेंट्रल जेल में रखा गया, लेकिन 6 फरवरी 2018 को वो कुछ साथियों की मदद से श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल से उस समय भागने में कामयाब हुआ जब उसे इलाज के लिए वहां लाया गया था। उसके फरार होते समय हुए शूट आउट में भी दो पुलिस कर्मी शहीद हुए थे।
वायरल वीडियो में सड़क पर खुलीं घुमते नजर आ रहे तीन आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या मामले में भी वह प्रमुख आरोपी था। पुलिस ने नवीद और अन्य 3 आतंकियों के पोस्टर जारी किए थे। गौरतलब है कि नवीद सक्रिय आतंकियों में से एक मोस्ट वांटेड आतंकी था। उसकी तलाश काफी समय से सुरक्षा बलों को थी। उस पर 12 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था।