फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब तक जम्मू-कश्मीर के लोग होंगे कुर्बान, भर गए हैं कब्रिस्तान, पाकिस्तान से बात करे सरकारः महबूबा

Sat, 20 Feb 2021 06:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में शुक्रवार को आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस के जवानों को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत सरकार को सोचना चाहिए कि कब तक प्रदेश के लोग ऐसे कुर्बान होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है जिसका हल निकाला जाना चाहिए। हमारे कब्रिस्तान भर गए हैं। मामले का हल निकालने के लिए पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
महबूबा मुफ्ती अनंतनाग जिले के लोगरीपोरा ऐशमुकाम इलाके में शहीद कांस्टेबल सुहैल अहमद के घर गईं। जहां परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अहमद जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल थे और श्रीनगर शहर में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे। इस हमले में अहमद के अलावा एक अन्य पुलिस कर्मी भी शहीद हुआ था जबकि बडगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
शहीद के परिवार से मिलने के बाद महबूबा ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ संवाद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार को यह सोचना चाहिए कि आखिकार कब तक जम्मू-कश्मीर के लोग, उसके पुलिस कर्मी, अन्य सुरक्षाबल एवं युवा अपने जान की कुर्बानी देते रहेंगे।

4 of 5
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
महबूबा ने कहा यह बड़ा मुद्दा है और इस मुद्दे का समाधान होना चाहिए। ताकि खूनखराबा बंद हो और यहां लोग शांति से रह सके। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कम से कम हिंसा बंद करने के लिए संवाद शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि हमारे कब्रिस्तान भर गए हैं। हिंसा रोकने के लिए कम से कम बातचीत शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें