फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरें

Wed, 01 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को अनंतनाग विधानसभा उप चुनाव के लिए पीडीपी प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर दिया। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद अनंतनाग विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala
साथ ही महबूबा के लिए भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद छह महीने के भीतर विधानसभा सदस्य बनना अनिवार्य था। महबूबा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
विज्ञापन

3 of 5
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala
बतौर पार्टी प्रत्याशी अनंतनाग विधानसभा सीट से नामांकन करने से पहले महबूबा ने उम्मीद जताई कि अवाम उनके पिता की नीतियों पर भरोसा करते हुए उन्हें चुनाव में विजयी बनाएंगे ताकि वे उनके पिता द्वारा शुरू किए गए कामों को पूरा कर सकें। 

4 of 5
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala
अनंतनाग विधानसभा सीट से नामांकन करने के लिए बुधवार आखिरी दिन था। जबकि नामांकन पत्रों की जांच वीरवार को की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala
चार जून तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे जबकि 19 जून को मतदान होगा और 22 जून को वोटों की गिनती होगी।  अनंतनाग से कांग्रेस की ओर से हिलाल अहमद शाह और नेशनल कांफ्रेंस की ओर से इफ्तिखार मिस्गर को प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें