फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने की सात महाद्वीपों की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर फतह, बने ऐसा करने वाले पहले सैन्य अधिकारी

Fri, 11 Jan 2019 11:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल - फोटो : Facebook
जम्मू-कश्मीर के सपूत कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल के साहस के आगे दुनिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत शृंखलाएं भी बौनी साबित हुई हैं। चार जनवरी को उन्होंने अंटार्कटिका के माउंट विंसन मैसिफ की सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी कर ली है। इसके साथ ही कर्नल रनवीर सिंह जम्वाल देश के पहले सैन्य अधिकारी बन गए हैं, जिन्होंने सात महाद्वीपों की कठिन और सबसे ऊंची चोटियों को फतेह किया है। मूल रूप से सांबा जिला के भडौरी गांव के रहने वाले कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल 25 दिसंबर को रवाना हुए थे। वीरवार सुबह ही इस सम्मिट को पूरा करने के बाद अंटार्कटिका के पुंटा अरीनास में लैंड किया। उन्होंने इस सम्मिट को पूरा करने के लिए दोस्तों और देशवासियों की दुआओं और सहयोग पर आभार जताया है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल - फोटो : Facebook
इससे पहले रणवीर जम्वाल एशिया और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो, ऑस्ट्रेलिया में माउंट कार्सटेंस पिरामिड, यूरोप में माउंट एल्ब्रस, दक्षिण अफ्रीका में माउंट एकॉनकागुआ और उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली पर चढ़ाई पूरी कर चुके हैं। उनको माउंट एवरेस्ट पर तीन बार सफलतापूर्वक चढ़ने का गौरव प्राप्त है। छह महाद्वीपों में 30 से अधिक सम्मिट किए हैं। वे तीन एवरेस्ट सम्मिट में भाग लेने वाले भारत के एकमात्र व्यक्ति हैं और उनके गतिशील नेतृत्व में कुल 51 पर्वतारोही एवरेस्ट पर चढ़ाई चुके हैं।  


 
विज्ञापन

3 of 6
कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल - फोटो : Facebook

सात महाद्वीपों का सफर...

 
पर्वत      ऊंचाई (फीट में)     तिथि
माउंट विंसन मैसिफ      16050     4, जनवरी 2019
माउंट किलिमंजारो     19340     23, अक्तूबर 2010 
माउंट कार्सटेंस पिरामिड     16024    9, अक्तूबर 2015 
माउंट एल्ब्रस     18510     26, जून 2014 
माउंट एकॉनकागुआ     22841     1, जनवरी 2013 
माउंट डेनाली     20320     20, जून 2017 
माउंट एवरेस्ट      29035    2012, 2013 और 2016

4 of 6
कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल - फोटो : Facebook
तीन बार की एवरेस्ट पर चढ़ाई
कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल ने दृढ़ संकल्प से एक या दो नहीं, बल्कि तीन बार एवरेस्ट को अपने सामने समर्पण करने के लिए मजबूर किया है। सांबा जिला की कंडी बेल्ट के एक छोटे से गांव भडौरी के रहने वाले कर्नल जम्वाल ने रत्नूचक सैन्य स्कूल से शिक्षा हासिल की, जिसके बाद बुलंद हौसले और कठोर परिश्रम से उन्होंने सफलतापूर्वक आर्मी कैडेटस कॉलेज (एसीसी) में प्रवेश किया और फिर जाट रेजिमेंट में एक अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया।

 
विज्ञापन

5 of 6
कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल - फोटो : Facebook
विकट परिस्थितियों में भी नहीं डगमगाए कदम
कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल ने 2009 में एक हिमालयन सम्मिट के दौरान अपनी एक अंगुली गंवा दी थी, बावजूद इसके उनका हौसला नहीं टूटा। 2015 में आए भूकंप के दौरान कर्नल जम्वाल और उनकी टीम ने 60 पवर्तारोहियों की जान बचाई। यह पर्वतारोही नेपाल में एवरेस्ट के बेस कैंप पर फंस चुके थे, जब विनाशकारी भूकंप ने दस्तक दी। 7.9 तीव्रता के नेपाल भूकंप के बाद 2015 में ही एवरेस्ट आधार शिविर में एक भूस्खलन हुआ था, जिसमें कई अभियान दलों के शिविर तबाह हो गए थे और 22 अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही व स्थानीय शेरपा मारे गए थे। कर्नल जंवाल और उनकी टीम ने यहां भी सफलतापूर्वक कई पर्वतारोहियों की जान बचाई।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल - फोटो : Facebook
देश के सर्वोच्च एडवेंचर अवार्ड से भी नवाजे गए
अर्जुन अवार्ड की बराबरी वाले देश के सर्वोच्च एडवेंचर अवार्ड तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से कर्नल रणवीर जम्वाल को नवाजा जा चुका है। उन्हें 13, जनवरी 2013 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने विराट कोहली और कई अन्य खिलाड़ियों के साथ सम्मान से नवाजा गया था। उन्हें प्रतिष्ठित विशिष्ट सेवा पदक सहित सेना से सात पुरस्कार मिल चुके हैं। उत्कृष्ट खिलाड़ी मानते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार के सर्वोच्च पुरस्कार शेर-ए-कश्मीर अवार्ड से भी उन्हें नवाजा जा चुका है। 2017 में भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) की ओर से कर्नल जम्वाल को भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोही भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें