फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में भारी तबाही: जहां फटा बादल, तस्वीरों में वहां का खौफनाक मंजर; दो पुल बहे, कई गांवों का संपर्क कटा

Thu, 14 Aug 2025 09:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, किश्तवाड़

सार

बादल फटने से आई आपदा में दो पुल ध्वस्त हो गए। इनमें से एक पुल पीएमजीएसवाई के तहत हाल ही में तैयार हुआ था। यह पुल बह गया। इस पुल के बहने से मचैल व हमूरी गांव सहित अन्य कई गांवों का संपर्क कट गया है। 
विज्ञापन
1 of 7
किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद मची तबाही - फोटो : PTI
किश्तवाड़ जिले के चिशौती कस्बे में चार जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस आपदा में 46 लोगों की जान चली गई, जबकि 120 से ज्यादा घायल हैं। मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौसम खराब होने से बचाव कार्य में बाधा आ रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : PTI/ANI
पीएम से लेकर सीएम तक ने जताया शोक
चिशौती कस्बा प्रसिद्ध मचैल माता तीर्थयात्रा मार्ग का पड़ाव स्थल है। 25 जुलाई से चल रही मचैल माता यात्रा भी रोक दी गई है। यात्री जहां पर हैं, वहीं पर उन्हें रुकने को कहा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आपदा पर गहरा दुख जताया और पीड़ितों की हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन

3 of 7
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : PTI
सुबह 11.30 बजे फटा बादल
वीरवार सुबह करीब 11:30 बजे पहाड़ी पर बादल फटा। किश्तवाड़ से 83 किलोमीटर दूर उपमंडल पाडर में स्थित चिशौती के उस हिस्से में भारी तबाही आई जो नाले पर बसे थे। नाले वाला पूरा हिस्सा ही बह गया है। 
 

4 of 7
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : PTI
पेड़, घर और यात्रियों को बहा ले गया पानी
पाडर के कई नालों में पानी का बहाव बहुत तेज हो गया है। भारी मात्रा में पानी बरस जाने से बाढ़ आ गई। पानी के साथ पत्थर व पेड़ बह कर आए जो घरों, दुकानों व यात्रियों को बहा ले गए। इनके लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

5 of 7
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : PTI/ANI
लगातार बढ़ रहा मरने वालों का आंकड़ा
शुरुआत में 12 लोगों की मौत की खबर आई, जो शाम तक बढ़कर 38 तक पहुंच गई। कई लोग अब भी लापता हैं। आपदा में मचैल माता तीर्थयात्रियों के लापता और घायल होने की खबर है। कई यात्री किश्तवाड़ व अन्य जगहों से वापस लौट रहे हैं। 75 से ज्यादा घायलों को अठोली पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से 12 को किश्तवाड़ जिला अस्पताल और चार को राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया दिया गया। अन्य का पीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
किश्तवाड़ में बादल फटा - फोटो : PTI/ANI
खराब मौसम की वजह से नहीं हो पा रहा हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल
संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। सेना और वायुसेना की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है। मौसम खराब होने से हेलिकॉप्टर का राहत और बचाव कार्य में इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। किश्तवाड़ से अतिरिक्त मेडिकल टीम, एंबुलेंस आदि भी मौके पर भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : PTI
पुल बहने से कट गया संपर्क
बादल फटने से आई आपदा में दो पुल ध्वस्त हो गए। इनमें से एक पुल पीएमजीएसवाई के तहत हाल ही में तैयार हुआ था। यह पुल बह गया। इस पुल के बहने से मचैल व हमूरी गांव सहित अन्य कई गांवों का संपर्क कट गया है। भोट नाला सहित चिनाब नदी उफान पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें