जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद से अधिक खतरनाक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर साबित हो रहा है। पिछले आठ महीने में देश पर दो बड़े आतंकी हमले हुए हैं। दोनों का मास्टर माइंड मसूद निकला है। देखें तस्वीरों में मसूद अजहर की नापाक साजिश-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
पठानकोट एयरबेस की दीवार के पास नजर आने वाले संदिग्ध को गोली मारने के आदेश
- फोटो : फाइल फोटो
पठानकोट हमले में भी जैश का हाथ था और अब उड़ी का हमला भी जैश ने किया। लश्कर के आतंकियों से अधिक जैश के आतंकी क्रूरता भरे हमले करने में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Masood Azhar
- फोटो : PTI
सूत्रों का कहना है कि जैश ए मोहम्मद संगठन लश्कर एवं अन्य आतंकी संगठनों की तुलना में अधिक जानकारी जुटाकर हमले कर रहा है। इसलिए वह ज्यादा जानमाल का नुकसान कर रहा है।
4 of 8
indian army
जैश को सेना के बारे में स्टीक जानकारी मिलती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि उड़ी हमला करने वाले जैश आतंकियों को गाइडों ने बटालियन हेडक्वार्टर तक छोड़ा।
विज्ञापन
5 of 8
Uri attack
- फोटो : PTI
आतंकियों को गेट के भीतर छोड़कर वह गायब हो गए। आतंकियों के पास पूरी जानकारी थी कि सेना के जवान टैंटों में सोए हुए हैं। इसलिए उन्होंने घुसते ही टैंटों पर अंधाधुंध ग्रेनेड फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
6 of 8
पठानकोट एयरबेस की दीवार के पास नजर आने वाले संदिग्ध को गोली मारने के आदेश
- फोटो : फाइल फोटो
2 जनवरी 2016 को पठानकोट के एयर बेस पर जैश ए मोहम्मद के पांच आतंकियों ने हमला बोला था। तीन दिन तक चले आपरेशन में दस से अधिक जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन
7 of 8
uri
- फोटो : PTI
अब ताजा हमला उड़ी में हुआ है। इसमें 18 जवान शहीद हो गए। लश्कर घुसपैठ के बाद बड़े हमलों को अंजाम नहीं दे पाता, लेकिन जैश बड़े हमलों को अंजाम दे रहा है।
यही नहीं, 2012 में जब पाक की बैट टीम ने पुंछ में हमला कर दो भारतीय जवानों के सिर काट लिए। तो उस टीम में भी जैश के आतंकी अधिक थे। जो सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के लिए बड़ी सिरदर्दी बन रहा है।