फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरान रह जाएंगे: वैक्सीन लगी ही नहीं सर्टिफिकेट घर पहुंच गया, इस मामले में तो हद ही हो गई

Sat, 08 May 2021 11:12 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। इस बीच कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिससे लोग परेशान ही नहीं, हैरान भी हैं। कुछ लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही सर्टिफिकेट जारी किया गया है। सबसे पहला मामला जो जानकारी में आया था वह था पीडीपी नेता डॉ. हरबक्श सिंह का। नया मामला घाटी के ही निशात ब्रेन इलाके से सामने आया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
यहां एक दंपती ने कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि बिना कोई वैक्सीन लगवाए उन्हें सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह प्राइमरी हेल्थ सेंटर ब्रेन गए तो उन्हें वैक्सीन लगवाने से पहले ही एसएमएस आ गया और उसमें लिखा था कि वह पहला डोज लगवा चुके हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
टीकाकरण - फोटो : PTI
लापरवाही की हदें पार कर देने वाला ऐसा ही एक मामला और सामने आया है। एक युवती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह अपने बुज़ुर्ग माता-पिता से दूर रहती है। माता-पिता को वैक्सीन लगवाने के लिए उसने वेबसाइट के जरिए पंजीकरण किया। उनका वैक्सीनेशन पांच मई को होना था। लेकिन 12 बजकर 13 मिनट पर उन्हें मैसेज आया कि उनकी वैक्सीन पीएचसी नौगाम में होनी है। वहीं 20 मिनट बाद एसएमएस आया कि पहला डोज लग गया है।

4 of 5
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
युवती ने बताया कि जब उन्होंने अपने माता-पिता से पूछा तो पता चला कि वह अभी घर पर ही हैं। ऐसे कई मामले हैं जो सामने आ रहे हैं। लेकिन इसको लेकर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
इस बीच अगर सूत्रों की मानें तो लोगों की संख्या बढ़ जाने से डाटा ऑपरेटरों से गलतियां हो रही हैं। इसे 1075 हेल्पलाइन पर ठीक भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें