फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख की रहस्यमयी पहाड़ी जहां छुपा है गहरा राज, जानिए कैसे खुद-ब-खुद ऊपर चढ़ती हैं गाड़ियां

Tue, 19 Jan 2021 12:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
चुंबकीय पहाड़ी, लद्दाख - फोटो : Social media
गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार, अगर हम किसी वस्तु को ढलान पर छोड़ दें तो वह नीचे की तरफ लुढ़केगी, लेकिन लद्दाख की चुंबकीय पहाड़ी पर ऐसा नही होता। यहां हम किसी कार को अगर गियर में डालकर छोड़ दें तो कार ढलान पर नीचे की ओर न जाकर ऊपर की ओर चढ़ती है।

 
विज्ञापन

2 of 5
चुंबकीय पहाड़ी, लद्दाख - फोटो : Social media
यहां पर किसी तरल पदार्थ को भी बहाने पर वह नीचे की तरफ न जाकर ऊपर की तरफ बहता है। गाड़ियां तेल से नहीं बल्कि अपने आप चलती हैं। इस पहाड़ी के आसपास अगर कोई रात को अपनी गाड़ी खड़ी कर दे तो सुबह तक उसे अपनी गाड़ी ही नहीं मिलेगी। यह कैसे होता है, अब तक रहस्य ही बना हुआ है। ये रहस्यमयी पहाड़ी लद्दाख के लेह क्षेत्र में है। यह पहाड़ी किसी जादू से कम नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
चुंबकीय पहाड़ी, लद्दाख - फोटो : Social media
वैज्ञानिकों का मानना है कि इस पहाड़ी में चुंबकीय शक्ति है, जो गाड़ियों को करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ओर खींच लेती है। इसीलिए इसे 'मैग्नेटिक हिल' कहा जाता है।  इस मैग्नेटिक हिल को 'ग्रैविटी हिल' के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस पहाड़ी पर गुरुत्वाकर्षण का नियम फेल हो जाता है।

4 of 5
चुंबकीय पहाड़ी, लद्दाख - फोटो : Social media
वैज्ञानिकों का मानना है कि पहाड़ी में गजब की चुंबकीय शक्ति है। इस पहाड़ी की चुंबकीय शक्ति से आसमान में उड़ने वाले जहाज भी नहीं बच पाते हैं। इस पहाड़ी के ऊपर से उड़ान भर चुके कई पायलटों का दावा है कि यहां उड़ान भरते समय हवाई जहाज में कई झटके महसूस होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चुंबकीय पहाड़ी, लद्दाख - फोटो : Social media
हवाई जहाज को पहाड़ी की चुंबकीय शक्ति से बचाने के लिए जहाज की रफ्तार बढ़ा दी जाती है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इस पहाड़ी के आसपास की क्षेत्रीय संरचना 'दृष्टि भ्रम' जैसा माहौल पैदा करती है, जिससे नीचे की तरफ लुढ़कती हुई वस्तु ऊपर की तरफ चढ़ती दिखाई देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें