लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट के लिए दूसरे चरण की वोटिंग भी चल रही है। जम्मू-कश्मीर कुलगाम जिला के अनंतनाग में मतदान चल रहा है। यहां भाजपा से सोफी युसुफ, नेशनल कांफ्रेंस से हसनैन मसूदी और पीडीपी से महबूबा मुफ्ती उम्मीदवार हैं। सुबह 9 बजे तक 1.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां सुबह 8 बजे तक 0.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। जम्मू और कश्मीर: मतदान केंद्र संख्या 111 का दृश्य- काजीगुंड, कुलगाम में बुमथान।