फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में बोले अमित शाह, आतंकियों के साथ ईलू-ईलू करना कांग्रेस, पीडीपी और नेकां की पॉलिसी

Wed, 03 Apr 2019 08:41 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
उधमपुर में रैली को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
देश में जहां भी जाओ जनता मोदी-मोदी के नारे लगा रही है। वह इन नारों से बता रही है कि देश का अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। देश में विकास मुद्दा बना हुआ है। इसके अलावा गरीबों के लिए किया गया काम और जम्मू-कश्मीर भी आज बड़ा मुद्दा है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित रैली की शुरूआत में यह बातें कहीं।
 

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें अमित शाह के भाषण के महत्वपूर्ण अंश...



 
विज्ञापन

2 of 9
अमित शाह - फोटो : ANI
अमित शाह अपना भाषण ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ के नारे के साथ शुरू किया। जनता ने भी नारे में साथ दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू व उधमपुर की जनता को बताने आया हूं कि कश्मीर के अंदर जो घटनाएं घट रही हैं, उसके साथ पूरे देश की जनता जम्मू की जनता के साथ खड़ी है। श्यामा मुखर्जी ने बलिदान देकर राज्य को देश के साथ बांधने का काम किया था। 


 
विज्ञापन

3 of 9
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सबके लिए सबसे बड़ा मुद्दा देश की सुरक्षा है। जब से देश का विभाजन हुआ है तब से ही प्रताड़ना को झेलते आए हैं। कांग्रेस व नेकां की सरकार में आतंकवादियों को किसी का खौफ नहीं था। जवानों के सिर काट कर ले जाते थे। यूपीए की सरकार मौनी बाबा की सरकार थी। नरेंद्र मोदी की सरकार में पाकिस्तान ने उरी हमला करवाया, तो मोदी सरकार ने पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक कर जवाब दिया। 

4 of 9
अमित शाह - फोटो : ANI
फिर भी पाकिस्तान नहीं सुधरा। फिर पाकिस्तान ने पुलवामा में हमला कराया, जिसमें हमारे देश के 40 जवान शहीद हुए। देश के अंदर इसको लेकर आक्रोश था। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक के डर से सीमा पर टैंक लगा दिए। लेकिन टैंक धरे के धरे रह गए और हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के कैंप तबाह कर दिए। पूरे देश ने इसकी खुशी मनाई। देश भर में मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया गया। मातम केवल दो स्थानों पर छाया हुआ था। एक पाकिस्तान में और दूसरा राहुल बाबा, एनसी और पीडीपी कैंप में। समझ में नहीं आता है कि इनको क्या परेशानी है। राहुल के गुरु शैम पित्रोदा बातचीत करने की बात कहते हैं। आतंकियों के साथ ईलू-ईलू करना कांग्रेस पार्टी, पीडीपी, एनसी की पॉलिसी हो सकती है, लेकिन यह भाजपा की पॉलिसी नहीं है। वहां से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 9
अमित शाह - फोटो : ANI
मोदी की कूटनीति से पाकिस्तान पड़ा अलग
अमित शाह ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने पूरे विश्व में छाती पीटना शुरू कर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति के कारण किसी ने भी पाकिस्तान का साथ नहीं दिया। पूरी दुनिया मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही। यह भारत की कूटनीति की बड़ी जीत थी।
विज्ञापन

6 of 9
प्रेस पर पाबंदी लगाने की बात कर रही कांग्रेस
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस प्रेस पर भी पाबंदी लगाने की बात कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने यह बात अपने घोषणापत्र में कही है। कांग्रेस ने इमरजेंसी के दौरान अखबारों व दूरदर्शन कार्यालय पर ताला लगवाया था। अब प्रेस पर पाबंदी लगाने की बात कहकर इमरजेंसी की तरफ जाने का प्रयास कर रही है। भाजपा प्रेस की स्वतंत्रता के साथ खड़ी है। राहुल बाबा को अपने चुनावी घोषणापत्र को लेकर आत्मचिंतन करना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 9
Amit Shah - फोटो : ANI
मोदी सरकार में जम्मू को विकास का हुआ एहसास
नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद कई तरह के विकास के काम हुए हैं। विशेष तौर पर जम्मू को पहली बार अनुभव हुआ कि विकास कैसा होता है। 65 साल तक एनसी, पीडीपी व कांग्रेस ने सौतेला व्यवहार कर जम्मू का विकास नहीं होने दिया। विकास ने कभी जम्मू की दहलीज पर कदम नहीं रखा। लेकिन मोदी के आने पर लोगों को विकास के लिए न तो नारे लगाने पड़े और न ही संघर्ष करना पड़ा। मोदी ने पहाड़ी लोगों को तीन प्रतिशत आरक्षण देकर वादा भी पूरा किया।

8 of 9
अमित शाह - फोटो : फाइल
अमित शाह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
आईआईटी, आईआईएम, आईआईएमसी, एम्स, पांच मेडिकल कॉलेज मोदी सरकार में मिले हैं। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र में दस नए नर्सिंग कालेज, रावी नदी पर अटल सेतु, अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस, चिनैनी-नाशरी सुरंग का काम पूरा किया गया। कठुआ जिले में शाहपुर कंडी सिंचाई परियोजना को शुरू करवाया। 26319 विस्थापित परिवारों के लिए दो हजार करोड़ रुपये दिए। 1965, 1971 युद्ध के विस्थापितों के लिए दस हजार करोड़ रुपये जारी किए व 5300 परिवारों की पहचान की है। सीमांत इलाकेे में लोगों की सुरक्षा के लिए 17 हजार से ज्यादा बंकर बनाए गए हैं। राष्ट्रीय नदी कायाकल्प योजना के तहत देविका नदी का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

9 of 9
अमित शाह - फोटो : फाइल
राज्य को यूपीए सरकार से मोदी सराकर ने दुगनी से भी ज्यादा राशि दी 
अमित शाह ने कहा कि पहली बार जम्मू का विकास भाजपा ने किया है। यूपीए की सरकार के दौरान जम्मू कश्मीर को 98 हजार करोड़ मिलता था। लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद राज्य को  दो लाख 74,114 करोड़ दिए गए। इसमें से एक लाख 74 हजार करोड़ जम्मू व लद्दाख को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें