फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाक की गोलाबारी से पुंछ में शहीद हुए बीएसएफ इंस्पेक्टर को जवानों ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 02 Apr 2019 04:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
martyred bsf inspector - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बीते 24 घंटे से सीमा पर तनाव बना हुआ है। पाक सेना की लगातार गोलाबारी के चलते सोमवार को बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए। इस दौरान भारतीय सुरक्षाबलों की कार्रवाई में पाक सेना के आठ जवानों के मारे जाने की खबर है। मंगलवार को शहीद बीएसएफ इंस्पेक्टर टी एलएक्स ललमिनलुल को पुलिस, सेना, जिला प्रशासन और बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों द्वारा श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

2 of 5
martyred bsf inspector - फोटो : अमर उजाला
शहीद बीएसएफ इंस्पेक्टर टी एलएक्स ललमिनलुल मणिपुर के रहने वाले थे। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने सोमवार को नियंत्रण रेखा पर शाहपुर, कीरनी, कस्बा, मंधार, माल्टी, दिगवार और मनकोट सेक्टर में भारतीय सैन्य चौकियों व रिहायशी इलाकों पर भारी गोलाबारी की। 

 
विज्ञापन

3 of 5
martyred bsf inspector - फोटो : अमर उजाला
इस गोलाबारी में मेंढर सब डिवीजन के मनकोट में बीएसएफ के पांच और सेना का एक जवान घायल हो गया, जिन्हें एयर लिफ्ट कर सैन्य कमान अस्पताल उधमपुर भेजा गया। वहीं, कीरनी सेक्टर के बांड़ी चेचियां गांव में गोला गिरने से एक छह वर्षीय बच्ची सोबिया शफीक पुत्री मोहम्मद शफीक की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

4 of 5
martyred bsf inspector - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 14 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन को एयर लिफ्ट कर जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था। पाकिस्तानी सेना ने गूंतरियां गांव स्थित साई मीरा बख्श की जियारत को निशाना बना कर दर्जनों गोले दागे। शाहपुर में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। गोलाबारी के चलते मंगलवार को स्कूलों में छुटटी कर दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
martyred bsf inspector - फोटो : अमर उजाला
उधर भारतीय सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सात चौकियां तबाह हो गईं। सूत्रों की मानें तो पाक के आठ जवान इस कार्रवाई में मारे गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें