फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: सड़क पर सन्नाटा और मन में तबाही का तूफान, तस्वीरों में देखिए जम्मू-कश्मीर का हाल

Mon, 10 May 2021 10:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। आपात सेवाओं के अलावा लोगों को बेवजह आवागमन की अनुमति नहीं मिलेगी। पुलिस की ओर से कोरोना कर्फ्यू का प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह श्रीनगर में भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। केवल आपात सेवाओं व अत्याधिक जरूरी कार्यों के लिए निकले इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस सहित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है। कोरोना कर्फ्यू के बढ़ते ही मजदूरों के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। इसके बढ़ते ही पुलिस ने भी कमर कस ली, अब शहर में और सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को शाम ढलते ही पुलिस ने हर चौक-चौराहे, सड़कों पर तार और बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद कर दिए थे।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : बासित जरगर
संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोग भी नियमों का पालन कर रहे हैं और घरों में ही रह रहे हैं। अन्य दिनों की तरह जम्मू शहर में अति व्यस्ततम चौक महेशपुरा, ज्यूल, डोगरा चौक, फ्लाईओवर और पनामा चौक में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : ANI
पुलिस मोबाइल वैनों के माध्यम से शहर में गश्त करती रही है। चौक-चौराहों पर बिना कारण आने वाले लोगों को घर वापस भेजा जा रहा है।
 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : ANI
दिहाड़ीदारों की बढ़ती जा रही परेशानी
अब कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ जाने से आम लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही गई। दिहाड़ी लगाने वाले लोगों को कई मुश्किलें आ रही हैं। काम न मिलने से अब रोटी की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : संजय गुप्ता
शहर के रहने वाले हिमेश, दौलत और मोहन ने बताया कि लॉकडाउन बढ़ने से अब चिंता बढ़ गई है। परिवार को खाना कहां से खिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें