कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते जम्मू कश्मीर में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के मजदूर फंसे हुए हैं। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी हैं। लॉकडाउन के चलते इनकी रोजी रोटी पर संकट आ चुका है। किसी तरह मजदूरी करके ये महिलाएं अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं जो बहुत कुछ कह रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : संजय गुप्ता
ये महिला ईंट-भट्टे पर काम करती है। साथ ही बच्चे को कोई दिक्कत न हो इसके लिए वह मासूम को साथ ही रखती है। बच्चे को प्यास लगी तो महिला ने ईंट ढोने वाली ठेलिया पर उसे बैठाकर पानी लेने के लिए चल पड़ी।
विज्ञापन
3 of 6
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : संजय गुप्ता
ये तस्वीर भी ईंट-भट्टे पर मजदूरी करने वाली एक महिला और उसके बच्चे की है। बच्चा रोए न और परेशान न हो, इसके लिए इस मां ने उसे अपने कंधे पर बैठा लिया। काम भी करती जा रही है और बच्चे का मन भी बहला रही है।
4 of 6
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : संजय गुप्ता
इधर-उधर से रोटी की व्यवस्था करके बेटी को निवाला खिलाती इस महिला की तस्वीर बहुत कुछ बयां कर रही है। लॉकडाउन ने इन मजदूरों से उनकी मजदूरी ही नहीं रोजी रोटी भी छीन ली है।
विज्ञापन
5 of 6
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : संजय गुप्ता
मेरा लाल सोता रहे, उसे धूप न लगे, मैं तो पहले भी धूप में मजदूरी करती थी....ये शब्द इस महिला के थे। बेटे को कोई दिक्कत न हो इसके लिए उसने चारपाई की छांव में अपने लाल को लिटा दिया।
मजदूरी छिनी तो घर की ओर इन्होंने रुख किया। रास्ते में धूप ने जमकर परेशान भी किया। बेटे को कोई दिक्कत न हो इसलिए मां ने खुद धूप में रहना मुनासिब समझा और बेटे को आंचल की छांव में रख लिया।