घाटी में एक बार फिर आंतकियों ने टारगेट किलिंग की है। शनिवार को दहशतगर्दों ने शोपियां में कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। इसे लेकर प्रदेश में उबाल देखने को मिल रहा है। घाटी में इस साल अब तक 24 से ज्यादा लोगों को आतंकी अपनी गोली का निशाना बना चुके हैं। इनमें सात पुलिसकर्मी, आठ नागरिक शामिल हैं, जिनमें से छह अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।